HomeShare Market631% चढ़ गया 119 रुपये का यह शेयर, पैसे लगाने वालों को...

631% चढ़ गया 119 रुपये का यह शेयर, पैसे लगाने वालों को 7 महीने में ही ₹7.31 का मुनाफा

Multibagger stock Return: विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली, रूस-यूक्रेन जंग, कमोडिटी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी और ग्लोबली केंद्रीय बैंकों द्वारा सख्त नीति के बीच भारतीय शेयर बाजार का कैलेंडर वर्ष 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। अभी भी, मंदी की आशंका के बीच घरेलू बाजार कमजोर हैं, बावजूद कुछ शेयरों ने अपने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है। कंसल्टिंग सर्विसेज कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग (Gensol Engineering) एक ऐसा स्टॉक है जो लगातार तेजी के साथ आगे भाग रहा है। शुक्रवार को भी इसमें 5% की तेजी थी और यह बीएसई पर 870.80 रुपये पर बंद हुआ। 

सात महीने में ताबड़तोड़ रिटर्न
साल 2022 में जेनसोल इंजीनियरिंग ने 534% रिटर्न दिया है। 3 जनवरी को शेयर ₹119.15 पर था और 22 जुलाई को 870.80 रुपये के आल टाइम हाई पर पहुंच गया। यानी इस साल इसमें पैसे लगाने वालों को सात महीने में ही 7.31 लाख रुपये का मुनाफा हो गया। इसके विपरीत, बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स ने इस साल 7.5% की गिरावट दर्ज की है। बता दें कि पिछले सप्ताह यह शेयर अपर सर्किट में रहे। 

यह भी पढ़ें- ₹102 से 2,205 रुपये पर पहुंच गया इस कंपनी का शेयर, सालभर में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न

एक साल में 1,490.50% का रिटर्न
जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर प्राइस वर्तमान में 18 अगस्त, 2021 को अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से ₹50.78 से 1,380% अधिक है। पिछले पांच सत्रों में इस माइक्रोकैप स्टॉक में 23.47% और एक महीने में 50.22% की तेजी आई है। पिछले एक साल में स्टॉक लगभग 1,490.50% बढ़ा है। वहीं, पिछले छह महीने में यह शेयर 645.23% चढ़ा है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular