ऐप पर पढ़ें
NDTV Share Price: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच ई-कॉमर्स फूड डिलीवरी दिग्गज ज़ोमैटो (Zomato) के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज 10% तक गिर गया। कंपनी के शेयर आज 53.60 रुपये पर बंद हुए। पिछले तीन दिनों से यह शेयर लगातार टूट रहा है। इस दौरान इसमें 15% की गिरावट आई है। जोमैटो के शेयरों में गिरावट के पीछे एक बड़ी डील है।
बड़ी लेवल पर बेचे गए शेयर
Zomato स्टॉक बीएसई पर ₹53.60 पर बंद हुआ। मौजूदा बाजार प्राइस पर Zomato का मार्केट कैप 45,837 करोड़ रुपये से अधिक है। बीएसई पर शुक्रवार जोमैटो के शेयरों में बड़ी बिकवाली हुई है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9.15 बजे बाजार खुलते ही ज़ोमैटो में 159,127 इक्विटी शेयरों में कारोबार हुआ। इसके बाद 9.19 बजे एक और बल्क एक्सचेंज में 147,182 इक्विटी शेयरों का और 9.23 बजे 138,160 इक्विटी शेयरों का आदान-प्रदान हुआ। यही नहीं, सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर बड़ी मात्रा में 186,984 इक्विटी शेयरों का आदान-प्रदान हुआ। इसके अलावा, अन्य ने 102,931 इक्विटी शेयरों का सुबह 11.29 बजे आदान-प्रदान किया। इसके बाद लगभग 1.30 बजे 102,235 इक्विटी शेयरों की बड़ी मात्रा में कारोबार हुआ। दोपहर करीब 2.09 बजे जोमैटो के शेयरों में 165,025 और 163,500 शेयरों को बेचा गया।
यह भी पढ़ें- IPO की धुंआधार लिस्टिंग: पहले दिन ही निवेशकों के पैसे डबल, आमिर-रणवीर ने भी लगाया बड़ा दांव
पिछले साल आया था IPO
कंपनी के शेयर (zomato share) आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 53.60 रुपये पर बंद हुए हैं। इसका 52 वीक का लो 40.55 रुपये और 52 वीक का हाई 142 रुपये है। अभी यह शेयर ऑल टाइम हाई से लगभग 62 पर्सेंट टूट गया है। इस साल YTD में यह शेयर 61 पर्सेंट टूट गया है। बता दें कि जोमैटो का आईपीओ पिछले साल आया था।