HomeShare Market60 हजारी हुआ सेंसेक्स, NSE ने 18,000 की ओर बढ़ाए मजबूत कदम

60 हजारी हुआ सेंसेक्स, NSE ने 18,000 की ओर बढ़ाए मजबूत कदम

ऐप पर पढ़ें

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन आज तेजी देखने को मिली है। सुबह की बढ़त को बाजार बरकरार रखने मे सफल रहा है। बीएसई सेंसेक्स 311.21 अंक चढ़कर 60,157.72 और एनएसई निफ्टी 98.25 अंक की बढ़त के साथ 17,722.30 अंक पर बंद हुआ है। इससे पहले कल भी सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ था।

सुबह का हाल

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार 7वें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज बढ़त के साथ खुले। निफ्टी ने आज दिन की शुरुआत 17704 के स्तर से की थी।  जबकि,  सेंसेक्स 182 अंकों की मजबूती के साथ  60028 से शुरुआत की।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 218 अंकों की बढ़त के साथ 60065 के स्तर पर था। जबकि  निफ्टी 64 अंकों की मजबूती के 17688 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में कोटक बैंक 4 फीसद से ऊपर ट्रेड करने के साथ टॉप पर था। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज, एचडीएफसी लाइफ, अडानी पोर्ट्स और एसबीआई लाइफ टॉप गेनर की लिस्ट में थे। वहीं, टॉप लूजर में टीसीएस, ग्रासिम, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी और एचडीएफसी जैसे स्टॉक्स थे।

वहीं, कारेाबार के पहले सत्र में अडानी ग्रुप के 10 में 10 शेयरों में तेजी दिख रही थी। अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पावर, अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन , अडानी एंटरप्राइजेज,  अडानी पोर्ट,   एनडीटीवी , अंबुजा सीमेंट और एसीसी सभी हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular