HomeShare Market60 लाख स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर! जल्द Aadhaar के जरिए मिलेगा...

60 लाख स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर! जल्द Aadhaar के जरिए मिलेगा Scholarship का पैसा

भारत सरकार ने देश में रहने वाले हर नागरिक के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) होना अनिवार्य कर दिया है। अब आधार को लेकर एक ताजा अपडेट आया है जिसके मुताबिक केंद्र सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ी जातियों के सही लाभार्थियों को 60 लाख स्कालरशिप प्राप्त करने के लिए आधार, जाति और इनकम सर्टिफिकेट को जोड़ने के लिए एक आटोमेटिक वेरिफिकेशन सिस्टम तैयार कर रहा है।

 

ये भी पढ़ें:- निवेशकों को कंगाल करने के बाद अब पेटीएम के शेयर दे रहे राहत

 

संबंधित खबरें

इस पहल को सरकार राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में शुरू करेगा, जिन्होंने पहले ही लिंकिंग का काम पूरा कर लिया है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह कदम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सचिवों के साथ बातचीत के बाद उठाया गया है, जहां अनुसूचित जाति के छात्रों को मैट्रिक के बाद की स्कालरशिप को पूरी तरह से डिजिटल करने, स्कालरशिप वितरण को आधार से जोड़ने और समय पर वितरण सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया था। सुझाव को स्वीकार कर लिया गया और चालू वित्त वर्ष में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा लागू किया जाएगा।

सामाजिक न्याय मंत्रालय ने पाया है कि एक बैंक खाते में 10-12 छात्र लाभार्थी अटेच हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि संस्थान द्वारा बैंक खाते का रखरखाव किया जाता है और छात्रों को सीधे राशि का वितरण नहीं किया जाता है। इसका मतलब यह भी है कि उन्हें केंद्रीय योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन वे लाभ से अनजान हैं। 

 

ये भी पढ़ें:- पीएफ में 2.5 लाख से ज्यादा योगदान वालों के खाते बांटने में देरी संभव

 

एक बार आधार को जाति और आय प्रमाण पत्र से जोड़ने के बाद, प्रत्येक लाभार्थी को केंद्रीय प्रणाली में शामिल किया जाएगा। एक बार आधार को प्रमाणपत्रों के साथ जोड़ने के बाद, एक लाभार्थी की पहचान अपने आप हो जाती है। यह प्रणाली सरकार को आधार संख्या टाइप करने और प्रत्येक राज्य द्वारा किए गए लाभार्थियों की जाति और आय प्रमाणीकरण पर विवरण प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular