प्रेस्टीज ब्रांड के नाम से कुकर बनाने वाली कंपनी टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) के शेयरों ने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 60 पैसे से बढ़कर 800 रुपये के पार पहुंच गए हैं। इस पीरियड में टीटीके प्रेस्टीज के शेयरों ने 100000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई-लेवल 1,269.60 रुपये है। वहीं, टीटीके प्रेस्टीज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 755.10 रुपये है। कंपनी, ‘प्रेस्टीज’ और ‘जज’ ब्रांड के नाम से किचेन एप्लायंसेज बनाती है।
1 लाख रुपये के बन गए 13 करोड़ रुपये से ज्यादा
टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) के शेयर 28 मार्च 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 59 पैसे के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 8 जून 2022 को बीएसई में 815.95 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 100000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न निवेशकों को दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 28 मार्च 2003 को टीटीके प्रेस्टीज के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 13.82 करोड़ रुपये के करीब होता।
यह भी पढ़ें- खरीफ फसल पर MSP बढ़ाने की मंजूरी, 1.2 मिलियन टन गेहूं के निर्यात की भी मिलेगी हरी झंडी!
संबंधित खबरें
13 साल में 8 रुपये से 800 रुपये के पार पहुंचा शेयर
टीटीके प्रेस्टीज के शेयर 20 मार्च 2009 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 7.92 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर बीएसई में 8 जून 2022 को 815.95 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 20 मार्च 2009 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 10 करोड़ रुपये से अधिक होता। कंपनी के शेयरों ने इस साल अब तक 20 फीसदी के करीब निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक महीने में भी कंपनी के शेयरों ने 3 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- डिजिलट लोन देने वाले ऐप के जाल में फंस गए? पुलिस से करें शिकायत, RBI गवर्नर ने दी सलाह