शेयर बाजार के निवेशकों के लिए हमेशा एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि अच्छे फंडामेंटल वाले स्टॉक पर पोजीशन होल्ड करना चाहिए। कई स्टॉक (Stock Market) शार्ट टर्म में भले अच्छा रिटर्न ना दे पाए हों लेकिन लॉन्ग टर्म में ऐसे स्टॉक निवेशकों को मालामाल कर जाते हैं। ऐसा ही एक स्टॉक Aegis Logistics Ltd है। कंपनी के शेयर ने अपने पोजीशनल निवेशकों को छप्परफाड़ (Multibagger Stock) रिटर्न दिया है। निवेशकों के एक लाख रुपये के इंवेस्टेमेंट ने उन्हें करोड़पति बना दिया है। आइए जानते हैं कि कैसा है इस स्टॉक का ओवरआल परफॉर्मेंस?
शुक्रवार को कंपनी के शेयर 2.98 प्रतिशत की उछाल के साथ 266.50 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। वहीं, कंपनी के गुरुवार को 258.80 रुपये पर बंद हुए थे। एक जनवरी 1999 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 0.60 रुपये थी। तब से अबतक (26 अगस्त 2022) तक निवेशकों को 44,316.67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ऐसे में किसी निवेशक ने अगर एक जनवरी 1999 को इस स्टॉक पर एक लाख रुपये का दांव खेला होगा तो आज उसका रिटर्न बढ़कर 4.40 करोड़ रुपये हो गया होगा। पिछले पांच साल में इस स्टॉक निवेशकों को 40.34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अगर हम बात करें पिछले 3 साल के प्रदर्शन की तो इस शेयर ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 27.77 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि एक साल पहले इस शेयर पर दांव लगाने वाले शेयर होल्डर्स अभी 0.78 प्रतिशत का नुकसान झेल रहे होंगे। अच्छी बात यह है कि रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से निराशा झेल रहे शेयर बाजार में इस स्टॉक ने 19.27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ेंः बोनस देने वाली IT कंपनी ने 1 लाख का बनाया 9.58 करोड़ रुपये, क्या आपके पास है ये शेयर?
6 महीने पहले इस स्टॉक पर दांव लगाने वाले निवेशक भी इस समय काफी खुश होंगे। इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 38.87 प्रतिशत तक बढ़ गया। वहीं, बीते एक महीने में इस स्टॉक ने 2.96 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एनएसई में कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 10 अगस्त 2022 को था। तब कंपनी के एक शेयर का भाव 291 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। वहीं, 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 28 फरवरी 2022 को था। तब कंपनी के एक शेयर का भाव गिरकर 167.25 रुपये के लेवल पर आ गया था।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)