शेयर बाजार में अगर सोच समझकर निवेश किया जाए तो कम समय में ही बेहतर रिटर्न मिल सकता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला Tine Agro के साथ, साल 2022 में अबतक इस कंपनी का स्टाॅक 763% चढ़ गया। यानी इसमें इंवेस्ट करने वाले निवेशकों की छप्पड़फाड़ कमाई हो गई। आइए जानते हैं कि इस साल इस शेयर के दाम कैसे बढ़े-
सेंसेक्स में 31 दिसंबर 2021 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 6.8 रुपये थी जोकि 10 मार्च 2022 को बढ़कर 58.70 रुपये हो गई। यानी अगर किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश 31 दिसंबर को किया होगा तो वह 10 मार्च को बढ़कर 8.63 लाख रुपये हो गया। बता दें, इस दौरान सेंसेक्स में 4.79% नुकसान देखा गया। Tine Agro के शेयर महीने में 124 गुना अधिक तेजी से आगे बढ़ें हैं। वहीं अगर हम सप्ताह की बात करें तो 15.32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में कंपनी का मार्केट कैप 33.30 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ेंः FD Rates: 3 साल के फिक्सड डिपाॅजिट पर यहां मिलेगा 7% ब्याज, चेक करें डिटेल्स
शुक्रवार को कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली, जिसकी वजह से एक शेयर कीमत घटकर 55.80 रुपये आ गई। दो सत्रों में Tine Agro के शेयर्स को 9.64 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है।
कैसा है कंपनी का प्रदर्शन-
कंपनी के तिमाही नतीजे उत्साहित करने वाले हैं। दिसंबर 2021 की तिमाही में कंपनी के नेट प्राॅफिट में 950 प्रतिशत की उछाल देखी गई थी। दिसंबर से पहले की तिमाही में 0.06 करोड़ रुपये के नुकसान की तुलना में कंपनी को 0.51 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। जबकि कंपनी के सेल्स में भी इजाफा देखा गया।
क्या करती है कंपनी?
कंपनी को 1994 में स्थापित किया गया था। कंपनी कपड़े और फर्नीचर का उत्पादन करती है। मौजूदा समय में कंपनी देशभर में अपने प्रोडक्ट भेजती है।