फेविकॉल और फेविक्विक जैसे प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शेयरों ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ साल में 6 रुपये से बढ़कर 2600 रुपये के पार पहुंच गए हैं। इस पीरियड में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 35000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2764.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1988.60 रुपये है।
1 लाख रुपये के बना दिए 4 करोड़ रुपये से ज्यादा
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शेयर 11 दिसंबर 1998 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 6 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 26 अगस्त 2022 को बीएसई में 2665.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 35000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 11 दिसंबर 1998 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपना निवेश बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 4.45 करोड़ रुपये होता।
यह भी पढ़ें- कर्ज में डूबी पावर कंपनी की बदलेगी किस्मत! खरीदने की रेस में अंबानी, अडानी
10 साल में 190 रुपये से 2600 के पार पहुंचे शेयर
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों ने पिछले 10 साल में भी जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 24 अगस्त 2012 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 189.20 रुपये के स्तर पर थे। 26 अगस्त 2022 को बीएसई में कंपनी के शेयर 2665.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 10 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 14 लाख रुपये से ज्यादा होता। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों ने पिछले 5 साल में 216 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 1 साल में कंपनी के शेयरों ने करीब 18 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- 65 रुपये से ₹460 का हुआ यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला के इस टाटा ग्रुप स्टॉक में अब भी बचा है दम?
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।