HomeShare Market6 महीने मे 30 प्रतिशत टूट गए इस कंपनी के शेयर, मौका...

6 महीने मे 30 प्रतिशत टूट गए इस कंपनी के शेयर, मौका मिलते ही दिग्गज निवेशक ने खेला बड़ा दांव  

शेयर बाजार के बड़े प्लेयर्स के विषय में कहा जाता है कि वो किसी स्टॉक पर तब दांग लगाते हैं जब सामान्य लोगों को नुकसान दिखाई देता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है Jet Freight Logistics लिमिडेट के शेयरों के साथ, इस कंपनी के स्टॉक की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन इस मुश्किल दौर में शेयर बाजार के बड़े प्लेयर्स मुकुल अग्रवाल ने इस स्टॉक पर दांव लगाया है। एनएसई पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी के मुकुल अग्रवाल ने इस कंपनी के शेयर खरीदे हैं। 

एनएसई पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुकुल अग्रवाल के सिक्योरिटीज फर्म परम ब्रोकिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने  Jet Freight Logistics के 1,31,615 शेयर खरीदे हैं। इस दिग्गज निवेशक ने 24 अगस्त को यह खरीदारी की है। उन्होंने Jet Freight Logistics लिमिटेड के एक शेयर के लिए 20.85 रुपये का भुगतान किया है। बता दें, मुकुल अग्रवाल, परम ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के डॉयरेक्टर हैं। वो इसी कंपनी के जरिए  अपना निवेश करते हैं।  

यह भी पढ़ेंः अडानी ग्रुप की NDTV डील में फंसा है क्या कोई पेच? एक्सपर्ट से समझिए डील का कानूनी पक्ष

निराशा जनक है इस शेयर का प्रदर्शन 

कंपनी के शेयर का भाव इस साल 25.53 रुपये से घटकर 19.55 रुपये के लेवल पर आ गया है। यानी एनएसई में कंपनी के शेयर इस साल 23.42 प्रतिशत तक टूट गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी का हाल और खराब रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयर 30.92 प्रतिशत तक टूट गए हैं। वहीं, बीते एक महीने के दौरान भी गिरावट जारी है। इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 22.73 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 45 करोड़ रुपये का है। 

स्टोरी क्रेडिट- लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular