ऐप पर पढ़ें
एक पेनी स्टॉक ने पिछले 6 महीने में ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में लगाए गए 1 लाख रुपये अब 15 लाख रुपये से ज्यादा हो गए हैं। यह कंपनी ग्लोब कमर्शियल्स लिमिटेड है। कंपनी एग्रीकल्चर कमोडिटीज और ई-कॉमर्स सॉल्यूशंस के बिजनेस में है। ग्लोब कमर्शियल्स (Globe Commercials) के शेयर पिछले 6 महीने में 5 रुपये से बढ़कर 39 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी ने पिछले 6 महीने के पीरियड में अपने शेयरहोल्डर्स को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर भी दिया है।
1 लाख रुपये के बन गए 15 लाख रुपये से ज्यादा
ग्लोब कमर्शियल्स के शेयर 7 अक्टूबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने उस समय कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे ग्लोब कमर्शियल्स के 20,000 शेयर मिलते। ग्लोब कमर्शियल्स ने जनवरी 2023 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया है। बोनस शेयर मिलने के बाद कुछ शेयरों की संख्या बढ़कर 40,000 हो जाती। ग्लोब कमर्शियल्स के शेयर 12 अप्रैल 2023 को बीएसई में 39.01 रुपये पर बंद हुए हैं। ऐसे में 1 लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की कुल वैल्यू मौजूदा समय में 15.60 लाख रुपये होती।
यह भी पढ़ें- मैगी बनाने वाली कंपनी का ऐलान, हर शेयर पर देगी ₹27 का मुनाफा
एक साल में कंपनी के शेयरों में 400% से ज्यादा का उछाल
ग्लोब कमर्शियल्स के शेयरों में पिछले एक साल में 407 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 7.68 रुपये के स्तर पर थे। ग्लोब कमर्शियल्स के शेयर 12 अप्रैल 2023 को बीएसई में 39.01 रुपये पर बंद हुए हैं। ग्लोब कमर्शियल्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 52.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 4.54 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 23.5 करोड़ रुपये के करीब है।
यह भी पढ़ें- IPO लेकर आ रही वायर कंपनी, बोर्ड मंजूरी मिलते ही ₹200 के पार गया शेयर
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।