HomeShare Market6 महीने में पैसा हुआ डबल, धूम मचा रहा है ये शेयर,...

6 महीने में पैसा हुआ डबल, धूम मचा रहा है ये शेयर, आई एक नई गुड न्यूज 

ऐप पर पढ़ें

Multibagger Stock: पिछले कुछ महीनों के दौरान जिन कंपनियों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न (Return) दिया है। उनमें बालू फोर्ज (Balu Forge) एक है। कंपनी के निवेशकों के लिए एक और गुड न्यूज आई है। अप्रैल से जून तिमाही के दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट (Net Profit) में इजाफा देखने को मिला है। बता दें, शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय कंपनी के एक शेयर की कीमत 182.65 रुपये थी। 

1 दशक के बाद आ रहा है टाटा के किसी कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड 265 रुपये से 320 रुपये संभव, जीएमपी काट रहा है गदर

नेट प्रॉफिट में तेज उछाल (Balu Forge Q1 Result 2023) 

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.31 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 34.50 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। एक साल पहले इसी तिमाही में बालू फोर्ज का नेट प्रॉफिट 10.31 करोड़ रुपये था। बता दें, कंपनी का टोटल इनकम अप्रैल से जून 2023 के दौरान 69.77 करोड़ रुपये रहा है। 

1 शेयर पर 157 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगस्त में ही 

6 महीने में पैसा डबल (Balu Forge Double money)

पिछले 6 महीने के दौरान ही कंपनी के शेयरों का भाव 115 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 85 रुपये का शेयर इस टाइम पीरियड में 184 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। 6 महीने पहले जिस निवेशक ने कंपनी के शेयरों को खरीद कर अबतक होल्ड रखा होगा उनका पैसा डबल हो गया होगा। बता दें, इस कंपनी में दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया ने पैसा लगाया है। 

17 अगस्त को ओपन हो रहा है एक और आईपीओ, कीमत 48 रुपये 

कितनी है दिग्गज निवेशक की हिस्सेदारी 

जून 2023 तक की शेयर होल्डिंग के अनुसार कंपनी में आशीष कचौलिया की कुल हिस्सेदारी 2.23 प्रतिशत की है। उनके पास बालू फोर्ज के 21,65,500 शेयर हैं। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 194 रुपये प्रति शेयर है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular