HomeShare Market6 दिन में दूसरी बार आईसीआईसीआई बैंक ने FD की दरों में...

6 दिन में दूसरी बार आईसीआईसीआई बैंक ने FD की दरों में किया बदलाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स 

ICICI बैंक ने 6 दिन के अंदर दूसरी बार फिक्सड डिपाॅजिट (Fixed Deposit) की दरों में बदलाव किया है। बैंक ने चुनिंदा समय के लिए एफडी की दरों में बदलाव किया है। नई दरें 22 जून 2022 से प्रभावी हैं। बता दें, इस इजाफे के बाद बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर कम से 2.75% और अधिक से अधिक 5.75% ब्याज देगा। आइए जानते हैं कि बैंक किस समय के लिए कितना ब्याज दे रहा है? 

यह भी पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के इस स्टाॅक का कमाल, 1 लाख का बना दिया 5.50 करोड़ रुपये

आईसीआईसीआई बैंक लेटेस्ट एफडी रेट्स (ICICI Bank Fixed Deposit Rates) 

आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 185 दिन या उससे अधिक लेकिन एक साल से कम की एफडी पर बैंक 4.65 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इससे पहले इसी टाइम पीरियड के लिए बैंक 4.60% ब्याज दे रहा था। वहीं, एक साल से दो साल तक की एफडी पर बैंक की तरफ आज से 5.35% ब्याज दिया जा रहा है। 

7 दिन से 29 दिन की एफडी पर – 2.75% 
20 दिन से 90 दिन की एफडी पर – 3.25% 
91 दिन से 184 दिन की एफडी पर – 3.75%
185 दिन या उससे अधिक लेकिन एक साल से कम की एफडी पर – 4.65% 
1 साल से 2 साल तक की एफडी पर – 5.35% 
2 साल एक दिन से 3 साल तक की एफडी पर – 5.50% 
3 साल एक दिन से 5 साल तक की एफडी पर – 5.70% 
5 साल एक दिन से 10 साल तक की एफडी पर – 5.75% 

सीनियर सिटीजन को 5 साल एक दिन से 10 साल तक की एफडी पर 6.50% ब्याज मिलेगा। अन्य टाइम पीरियड पर बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50% अधिक ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular