Dividend Date: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। कई कंपनियां अपने पोजीशनल निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं। डिविडेंड बांटने वाली लिस्ट में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड देने की तैयारी में हैं। आइए एक-एक करके डालते हैं उनपर नजर –
1- स्कैफ्लर इंडिया लिमिटेड (Schaeffler India Ltd Ex-Dividend Date)
कंपनी ने 24 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। शेयर बाजार में स्कैफ्लर इंडिया 11 अप्रैल 2023 को एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेगी। गुरुवार को कंपनी के शेयर 2.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 3024.85 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुआ था।
2- वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (Varun Beverages Ltd Ex-Dividend Date)
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है। गुरुवार को कंपनी के शेयर 4.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1392.75 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। एक्स-डिविडेंड डेट 12 अप्रैल 2023 है।
अडानी ग्रुप उठाने जा रहा है बड़ा कदम, इन 2 कंपनियों का होगा मर्जर
3- विसाका इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Visaka Industries Ltd Ex-Dividend Date)
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि बोर्ड ने 7 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। शेयर बाजार में कंपनी 12 अप्रैल 2023 को एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेगी। बता दें, कंपनी के के शेयर का भाव 381.05 रुपये है।
4- ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Britannia Industries Ltd Ex-Dividend)
एफएमसीजी कंपनी 72 रुपये का डिविडेंड देगी। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 56.5 रुपये का डिविडेंड देगी। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस बार 13 अप्रैल 2023 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। गुरुवार को एक शेयर का भाव 0.66 प्रतिशत की गिरवाट के साथ 4299.75 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।
5- Edelweiss Financial Services Ltd एक्स-डिविडेंड डेट
कंपनी शेयर बाजार में 13 अप्रैल 2023 को एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेगी। Edelweiss Financial Services Ltd 0.25 रुपये का डिविंडेड निवेशकों को देगी।
6- गुडलक इंडिया लिमिटेड (Goodluck India Ltd Ex-Dividend Date)
कंपनी अपने निवेशकों को 2 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देगी। बता दें, गुडलक इंडिया के बोर्ड ने एक्स-डिविडेंड 13 अप्रैल 2023 तय किया गया है।