HomeShare Market5G से लेकर FMCG कारोबार और सक्सेशन प्लान तक... जानिए मुकेश अंबानी...

5G से लेकर FMCG कारोबार और सक्सेशन प्लान तक… जानिए मुकेश अंबानी की 5 बड़ी घोषणाएं

Reliance AGM 2022: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आज 29 अगस्त को कंपनी की 45वीं सालाना आम बैठक यानी एजीएम (AGM) में सभी शेयरधारकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान भी किए हैं। इसमें 5जी से लेकर FMCG कारोबार समेत कई घोषणाएं हैं। आइए जानते हैं 5 बड़ी बातें..

1. रिलायंस रिटेल की मुखिया ईशा अंबानी!
रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी द्वारा सोमवार को अपनी पुत्री ईशा का परिचय समूह के खुदरा कारोबार के मुखिया के तौर पर कराए जाने के साथ ही उत्तराधिकार योजना के पुख्ता संकेत मिल गए हैं। अंबानी इसके पहले अपने बेटे आकाश को समूह की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो का चेयरमैन नामित कर चुके हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 45वीं सालाना आमसभा (एजीएम) में अंबानी ने ईशा का परिचय खुदरा कारोबार के अगुवा के तौर पर कराया। उन्होंने ईशा को खुदरा कारोबार के बारे में बोलने के लिए बुलाते समय इसका मुखिया बताया। बता दें कि 65 वर्षीय मुकेश अंबानी की तीन संतानें हैं। ईशा और आकाश दोनों जुड़वां भाई-बहन हैं जबकि सबसे छोटे अनंत हैं। ईशा की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है।

यह भी पढ़ें- IPO हो तो ऐसा: हर शेयर पर 115 रुपये से ज्यादा का मुनाफा, गिरते बाजार में भी निवेशक मालामाल 

2. 5G पर करेगी दो लाख करोड़ रुपये निवेश
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि कंपनी नयी एवं बेहतर सेवाएं देने के लिए 5जी प्रौद्योगिकी पर काम करेगी और इसपर दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अंबानी ने आरआईएल की 45वीं सालाना आमसभा (एजीएम) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल दिवाली तक देश के कई प्रमुख शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। बता दें कि रिलायंस जियो ने भारत में 5जी नेटवर्क के समाधान को तैयार करने के लिए क्वालकॉम के साथ साझेदारी की है।

3. रिलायंस रिटेल इस साल एफएमसीजी कारोबार शुरू करेगी
रिलायंस रिटेल इस साल अपना दैनिक उपयोग के सामान (एफएमसीजी) का कारोबार शुरू करेगी। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की निदेशक ईशा अंबानी ने सोमवार को यह जानकारी दी। AGM को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कारोबार का मकसद उत्पादों को विकसित करना और वितरित करना है।ईशा ने कहा कि एफएमसीजी कारोबार के तहत किफायती कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश कर प्रत्येक भारतीय की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल हम अपना एफएमसीजी कारोबार शुरू करेंगे।’’ इसके अलावा रिलायंस रिटेल भारतीय कारीगरों द्वारा बनाए गए सामानों का मार्केटिंग भी करेगी।

4. पेट्रो केमिकल सेक्टर में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश 
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपनी पेट्रोरसायन क्षमता का विस्तार करने के लिए अगले पांच साल में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि यह निवेश पीटीए संयंत्र स्थापित करने, पॉलिएस्टर क्षमता का विस्तार करने, विनाइल श्रृंखला की क्षमता को तीन गुना करने और संयुक्त अरब अमीरात में एक रासायनिक इकाई स्थापित करने में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गजब का म्यूचुअल फंड: 1 लाख के निवेश को ₹9.78 लाख और ₹10,000 के SIP को ₹6.87 लाख बना दिया

5. पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए नई गीगा फैक्ट्री की घोषणा
2021 में मुकेश अंबानी ने चार गीगा फैक्ट्री स्थापित करने के लिए जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स की स्थापना की घोषणा की थी और आज आरआईएल की 45 वीं एजीएम में, इसके अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए अपनी नई गीगा फैक्ट्री की घोषणा की। अंबानी ने कहा, “इस जिम्मेदारी और अवसर की विशालता ने हमारे न्यू एनर्जी बिजनेस को कहीं अधिक महत्वाकांक्षी, कहीं अधिक परिवर्तनकारी, और कहीं अधिक वैश्विक बना दिया है, जो रिलायंस ने पहले कभी नहीं किया है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular