HomeShare Market55% से ऊपर मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग, अब 13 करोड़ से ज्यादा...

55% से ऊपर मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग, अब 13 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा

ड्रीमफोक्स सर्विसेज (DreamFolks Services) की शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त एंट्री हुई है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 326 रुपये के इश्यू प्राइस से 56.04 पर्सेंट प्रीमियम के साथ 508.70 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में ड्रीमफोक्स के शेयर 54.91 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 505 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी ने लिस्टिंग वाले दिन ही अपनी जून 2022 तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ड्रीमफोक्स सर्विसेज को तगड़ा फायदा हुआ है। 

पहली तिमाही में 13.4 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट
ड्रीमफोक्स सर्विसेज को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 13.4 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में ऑपररेशंस से मिलने वाला कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 160 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान 24.5 करोड़ रुपये था। 

यह भी पढ़ें- लौटा चुके सरकारी बैंकों का आधा लोन..भारी कर्ज की आशंका पर अडानी समूह की सफाई

550 रुपये के हाई तक पहुंचे कंपनी के शेयर
ड्रीमफोक्स सर्विसेज के शेयरों ने लिस्टिंग वाले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 550 रुपये के उच्चतम स्तर को छुआ। वहीं, दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 448.50 रुपये के निचले स्तर को छुआ। ड्रीमफोक्स सर्विसेज के शेयर 6 सितंबर 2022 को बीएसई में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 462.65 रुपये पर बंद हुए। ड्रीमफोक्स सर्विसेज के आईपीओ का प्राइस बैंड 308 से 326 रुपये था। कंपनी का आईपीओ 56.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था।  

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश तक बिजली भेजेंगे गौतम अडानी, बताया प्रोजेक्ट का पूरा प्लान

डिस्‍क्‍लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular