HomeShare Market55 रुपये के प्रीमियम पर पहुंचा यह IPO, शेयर बाजार में हो...

55 रुपये के प्रीमियम पर पहुंचा यह IPO, शेयर बाजार में हो सकती है दमदार एंट्री

सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS) के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल हो सकता है। जिन निवेशकों ने सिरमा एसजीएस के आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, वह ऑफिशियल Linkintime वेबसाइट या BSE की वेबसाइट के जरिए अपना एप्लीकेशन स्टेटस पता कर सकते हैं। वहीं, ग्रे मार्केट में सिरमा एसजीएस के आईपीओ का रिस्पॉन्स जबरदस्त बना हुआ है। ग्रे मार्केट में सिरमा एसजीएस के शेयर 55 से 58 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। 

55 रुपये पहुंचा सिरमा एसजीएस के शेयरों का प्रीमियम
शेयर बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम बुधवार को बढ़कर 55 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम मंगलवार को 50 रुपये पर था। यानी, कंपनी के शेयरों का प्रीमियम 5 रुपये और बढ़ा है। सिरमा एसजीएस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन ओपन होने के बाद से ही ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बढ़ रहा है। 

यह भी पढ़ें- NDTV Share Price: अडानी के दांव के बाद एनडीटीवी के शेयर भर रहे उड़ान, खरीदारों की मची होड़, लगा अपर सर्किट

इश्यू प्राइस से 25% ऊपर हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग
ग्रे मार्केट में चल रहे मौजूदा प्रीमियम के हिसाब से सिरमा एसजीएस के शेयरों की मार्केट में दमदार लिस्टिंग हो सकती है। सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के IPO का प्राइस बैंड 209-220 रुपये है। कंपनी के शेयर अगर 220 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और 55 रुपये के प्रीमियम के साथ इनकी लिस्टिंग होती है तो कंपनी के शेयर 275 रुपये के करीब मार्केट में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से करीब 25 पर्सेंट ऊपर हो सकती है। सिरमा एसजीएस का IPO 12 अगस्त को ओपन हुआ और 18 अगस्त को इसका सब्सक्रिप्शन बंद हुआ है। कंपनी का आईपीओ 32.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस पब्लिक इश्यू का रिटेल कोटा 5.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। 

यह भी पढ़ें- एक साल में 2700% का रिटर्न, मल्टीबैगर स्टॉक ने एक लाख का बनाया 28 लाख रुपये

RELATED ARTICLES

Most Popular