HomeShare Market525% का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 2000 फीसदी से ज्यादा चढ़े...

525% का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 2000 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं इसके शेयर

कमिंस इंडिया (Cummins India) अपने शेयरधारकों को बड़ा मुनाफा बांटने की तैयारी में है। कमिंस इंडिया के बोर्ड ने हर शेयर पर 525 फीसदी डिविडेंड देना रिकमंड किया है। कमिंस इंडिया के शेयर शुक्रवार 13 जून 2022 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में तेजी के साथ 1008.15 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी को 31 मार्च 2022 को खत्म हुई तिमाही में 189 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हुआ था। मार्च 2022 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1493.56 करोड़ रुपये रहा है। 

हर शेयर पर मिलेगा 10 रुपये से ज्यादा का डिविडेंड
कमिंस इंडिया ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 525 पर्सेंट (प्रत्येक शेयर पर 10.50 रुपये) का फाइनल डिविडेंड देना रिकमंड किया है। कमिंस इंडिया ने फाइनल डिविडेंड की एक्स-डेट 2 अगस्त 2022 और रिकॉर्ड डेट 3 अगस्त 2022 फिक्स की है। कंपनी ने 10 फरवरी 2022 को हर शेयर पर 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड डिक्लेयर किया था। 

यह भी पढ़ें- Amazon को तगड़ा झटका! 45 दिनों के भीतर भरना होगा ₹200 करोड़ का जुर्माना, NCLT का आदेश, जानें मामला

कंपनी के शेयरों ने दिया है 2100% से ज्यादा का रिटर्न
कमिंस इंडिया के शेयरों ने शुरुआत से लेकर अब तक निवेशकों को 2170 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। 1 जनवरी 1999 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कमिंस इंडिया के शेयर 44.43 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 13 जून 2022 को एनएसई में 1008.15 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 1 जनवरी 1999 को कमिंस इंडिया के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 22.69 लाख रुपये होता। कमिंस इंडिया के शेयरों ने इस साल अब तक 7 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने 21 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। 

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें- 700 रुपये के नीचे आए LIC के शेयर, आगे लग सकता है और ‘झटका’

RELATED ARTICLES

Most Popular