HomeShare Market52 वीक हाई से 56% सस्ता हुआ ये पेनी स्टॉक, अब कंपनी...

52 वीक हाई से 56% सस्ता हुआ ये पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी बोनस 

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से इस साल शेयर मार्केट में काफी उथल-पुथल मची हुई है। कई कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। ओजोन वर्ल्ड लिमिटेड (Ozone World Ltd) एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसके शेयरों में गिरावट इस साल देखने को मिली है। लेकिन निवेशकों लिए अच्छी बात है यह कि शेयर सस्ता होने के बाद अब कंपनी ने बोनस शेयर का ऐलान कर दिया है। आइए डीटेल्स में जान लेते हैं इस बोनस स्टॉक के विषय में – 

कंपनी ने शुक्रवार को एक्सचेंज को बताया, “बोर्ड की मीटिंग 28 अक्टूबर 2022, दिन शुक्रवार को हुआ था। इस मीटिंग में बोर्ड के सदस्यों ने 25,89,380 बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इस बोनस शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी।” हालांकि कंपनी की तरफ इस बात का ऐलान नहीं हुआ है कि किस रेशियो में बोनस शेयर दिया जाएगा। साथ रिकॉर्ड की घोषणा भी अभी बाकि है। 

2 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, स्टॉक में लगा अपर सर्किट; जानें रिकॉर्ड डेट

कैसा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन? 

शुक्रवार को कंपनी के शेयर 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8.48 रुपये के लेवल पर बंद हुए। पिछले 5 साल की बात करें तो इस पेनी स्टॉक की कीमतों में 73.14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, एक साल पहले जिस किसी ने इस स्टॉक पर दांव लगाया होगा उसे रिटर्न में 13.70 प्रतिशत मिला होगा। निवेशकों के लिए साल 2022 फिर एक बार निराशाजनक रहा है, कपंनी के शेयरों की कीमतों में 44.56 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 18.99 रुपये है। वहीं, 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 6.52 रुपये है। मार्केट में यह स्टॉक 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर की तुलना में 56.29 प्रतिशत सस्ता मिल रहा है। बता दें, ओजोन वर्ल्ड लिमिटेड का मार्केट कैप 3.07 करोड़ रुपये का है। 

डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular