HomeShare Market52 वीक के हाई पर ITC का स्टॉक, एक्सपर्ट्स को भरोसा-अभी और...

52 वीक के हाई पर ITC का स्टॉक, एक्सपर्ट्स को भरोसा-अभी और चढ़ेगा भाव

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की सुस्ती के बीच आईटीसी के स्टॉक ने लंबी छलांग लगाई। इस छलांग की वजह से एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के स्टॉक ने 52-सप्ताह के नए उच्च स्तर को देखा। 

कितना है शेयर भाव: आईटीसी के शेयर में करीब 2 फीसदी की जबरदस्त तेजी आई और यह 324.20 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली भी देखने को मिली लेकिन शेयर का भाव 320 रुपये से ज्यादा पर ही रहा। बीते 24 फरवरी को शेयर का भाव 207 रुपये के स्तर तक गया था। यह 52 सप्ताह का निचला स्तर है। आईटीसी ने 5 वर्षों के बाद 4 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल को पार कर लिया है। पिछली बार जुलाई 2017 में ITC का मार्केट कैपिटल इस स्तर पर पहुंचा था।

ये पढ़ें-सिर्फ 2 दिन में अनिल अंबानी की कंपनी का धांसू परफॉर्मेंस, चमकी निवेशकों की किस्मत

आपको बता दें कि एक साल में आईटीसी के शेयरों में करीब 55 फीसदी का उछाल आया है। आईटीसी के शेयरों में और तेजी की गुंजाइश है क्योंकि कई विश्लेषकों ने कंपनी को बाय रेटिंग दी है। यानी स्टॉक खरीदने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular