HomeShare Market500% तक का रिटर्न, अब 5 हिस्सों टुकड़ों में होगा शेयर का...

500% तक का रिटर्न, अब 5 हिस्सों टुकड़ों में होगा शेयर का बंटवारा, रिकॉर्ड डेट अप्रैल में 

ऐप पर पढ़ें

निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाली कंपनी सेरा इनवेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस लिमिटेड (Cera Investment) अपने शेयरों का बंटवारा करने जा रही है। कंपनी के एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसके लिए सेरा इनवेस्टमेंट की तरफ से रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है एक्स-स्प्लिट इसी सप्ताह है। 

कब है रिकॉर्ड डेट (Cera Investment Record Date Stock Split)

सेरा इनवेस्टमेंट ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी शेयर की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। बता दें, कंपनी ने स्टॉक मार्केट को दी जानकारी में कहा है कि 28 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया गया है। 

इस शेयर ने स्टॉक मार्केट में मचाई धूम, 3 दिन से अपर सर्किट पर है स्टॉक

1 साल में 500 प्रतिशत के करीब रिटर्न 

सेरा इनवेस्टमेंट के एक शेयर का भाव 18 अप्रैल 2022 60.50 रुपये था। जोकि गुरुवार (13 अप्रैल 2023) को बढ़कर 353.75 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। यानी इस दौरान कंपनी के शेयरों में 485 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। साल 2023 में इस फाइनेंस कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को अबतक 70 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। 

अपर सर्किट पर है स्टॉक 

गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा था। इससे पहले 10 और 11 अप्रैल को भी कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। बता दें, सेरा इनवेस्टमेंट का 52 वीक हाई 368.85 रुपये प्रति शेयर और 52 वीक लो 58.25 रुपये प्रति शेयर है। 

2023 में गदर काट रहा है स्टॉक, 3 दिन से लग रहा है अपर सर्किट

RELATED ARTICLES

Most Popular