HomeShare Market50 रुपये से कम का था यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- अब जाएगा...

50 रुपये से कम का था यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- अब जाएगा 3000 रुपये के पार

वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles) के शेयर 3,030 रुपये तक जा सकते हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स कंपनी के शेयरों को लेकर बुलिश हैं। एक समय कंपनी के शेयर 50 रुपये से कम के थे। वर्धमान टेक्सटाइल्स के शेयरों ने पिछले एक साल में लोगों को 130 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 23 फरवरी 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5.81 फीसदी की तेजी के साथ 2,609.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले 6 महीने में वर्धमान टेक्सटाइल्स के शेयरों में 18 फीसदी के करीब तेजी आ सकती है। 

50 रुपये के लेवल पर पैसा लगाने वाले मालामाल
वर्धमान टेक्सटाइल्स के शेयर 20 मार्च 2009 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 44.07 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 23 फरवरी 2022 को 2,609.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले 13 साल में कंपनी के शेयरों ने 5,920 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 20 मार्च 2009 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 59 लाख रुपये से ज्यादा होता। 

यह भी पढ़ें- लाख रुपये लगाने पर डेढ़ करोड़ रुपये का फायदा, इस सस्ते शेयर ने किया मालामाल

चार्ट पैटर्न पर हाइली पॉजिटिव दिख रहा स्टॉक
HDFC सिक्योरिटीज का कहना है, ‘हमारा मानना है कि इनवेस्टर्स 2,580 रुपये से 2,620 रुपये के प्राइस बैंड में स्टॉक खरीद सकते हैं। इनवेस्टर्स 2,770 रुपये की बेस केस फेयर वैल्यू और अगली 2 तिमाही में 3,020 रुपये की बुल केस फेयर वैल्यू के लिए गिरावट पर 2,230 रुपये से 2,270 रुपये की रेंज में शेयर खरीद सकते हैं।’ IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता का कहना है, ‘यह मल्टीबैगर स्टॉक चार्ट पैटर्न पर हाइली पॉजिटिव दिख रहा है। चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडल स्टिक पैटर्न दिख रहा है, जो कि संकेत करता है कि स्टॉक में तेज उछाल आ सकता है। शॉर्ट टर्म पोजिशनल इनवेस्टर्स 2800 रुपये के टारगेट के लिए मौजूदा लेवल्स यह टेक्सटाइल स्टॉक खरीद सकते हैं।’ 

यह भी पढ़ें- इस दिग्गज IT कंपनी में दांव लगाने वाले लोग बन गए करोड़पति, महज 10 हजार का निवेश बना 1.81 करोड़ रुपये

RELATED ARTICLES

Most Popular