HomeShare Market5 लाख पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न: 10 पैसे के इस धांसू शेयर...

5 लाख पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न: 10 पैसे के इस धांसू शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रुपये को बना दिया 57 करोड़ रुपये

Multibagger stock: शेयर बाजार (Stock market) से अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपमें धैर्य का गुण होना चाहिए। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए, ‘खरीदें, होल्ड करें और भूल जाएं’ रणनीति का पालन करने के अलावा अमीर बनने का कोई और शाॅर्ट कट नहीं है। मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट (Warren buffett) ने एक बार कहा था कि अगर कोई निवेशक 10 साल तक स्टॉक नहीं रख सकता है तो उसे 10 मिनट के लिए भी स्टॉक रखने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। जीआरएम ओवरसीज के शेयर (G R M Overseas Ltd) इसका जीता जागता उदाहरण हैं। इस शेयर ने अपने शेयरहोल्डर्स को मैक्सिमम 571,850 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) दिया है। 

10 पैसे से 571.95 रुपये पर पहुंचा शेयर
G R M Overseas कंपनी के शेयर 1 अक्टूबर 2004 को 10 पैसे (1 अक्टूबर 2004 बीएसई पर बंद भाव) से बढ़कर 571.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। 18 साल में कंपनी के शेयर ने करीबन 5 लाख 71,850 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। 23 मार्च 2012 को जीआरएम ओवरसीज के शेयर 1.85 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर थे जो अब 571.95 रुपये पर पहुंच गए। दस साल में इस स्टॉक ने करीब 30816.22 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। पांच साल में इस शेयर ने 9,545.03 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। पांच साल पहले 29 मार्च 2017 को इस शेयर की कीमत 5.93 रुपये थी। 

यह भी पढ़ें- 25 रुपये के इस शेयर ने कर दिया कमाल! निवेशकों के 1 लाख को बना दिया सीधे ₹16 लाख 

बीएसई पर इस शेयर की कीमत (G R M Overseas Ltd share price) 7 मार्च 2020 को 7.93 रुपये से बढ़कर 571.95 रुपये पर थी। तीन साल के दौरान इसने करीबन 7112.48 पर्सेंट का जोरदार रिटर्न दिया है। एक साल में यह शेयर 85.52 रुपये (बीएसई पर 19 मार्च 2021) से बढ़कर 571.95 रुपये पर पहुंच गए। 6 महीने में यह शेयर 211.63 रुपये से बढ़कर 571.95 रुपये का हुआ है। हालांकि, इस साल 2022 में यह शेयर अब तक 12.74 पर्सेंट नुकसान में है। पिछले पांच सत्रों में यह शेयर 4.49% टूटा है।

निवेशकों को करोड़ों का फायदा
G R M Overseas Ltd के शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने 18 साल पहले इस शेयर में 10 पैसे के हिसाब से 1 लाख रुपये लगाए होते और आज तक निवेश को बनाए रखता तो आज यह रकम 57.19 करोड़ रुपये होती। वहीं, अगर किसी निवेशक ने 10 साल पहले इस शेयर में 1.85 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह राशि 3 करोड़ रुपये हो जाती। पांच साल में 1 लाख रुपये का निवेश 96.45 लाख रुपये होता। तीन साल में 1 लाख रुपये का निवेश 68.57 लाख रुपये होता। वहीं, एक साल में 1 लाख रुपये का निवेश 6.68 लाख रुपये हो जाता। छह महीने में 1 लाख रुपये का निवेश 2.70 रुपये हो जाता। 

यह भी पढ़ें- बड़ी राहत: होली के बाद जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आज कितने में मिल रहा 1 लीटर फ्यूल?

क्या है कंपनी का कारोबार?
जीआरएम ओवरसीज एक भारतीय कंपनी है जो चावल के निर्माण और व्यापार करती हैं। कंपनी दुनिया भर में अपने ग्राहकों के लिए चावल की अलग-अलग किस्मों का उत्पादन करती है। इसकी किस्मों में पारंपरिक बासमती चावल, सुपर बासमती चावल, भारतीय 1121 सुपर चावल, भारतीय लंबे अनाज वाले चावल, शरबती चावल और सुगंधा चावल शामिल हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular