Multibagger Stock: शेयर बाजार ने इस साल भारी बिकवाली के चपेट में है। बिकवाली के दौर में कई निवेशकों को भारी नुकसान भी हुआ है। हालांकि लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्ट करने वाले अभी भी फायदे में हैं। इसी तरह का एक शेयर सनएडिसन इंफ्रास्ट्रक्चर (Sunedison Infrastructure) का है। इसने अपने निवेशकों को 5 साल में 8,467.01% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस दौरान यह शेयर 5.82 रुपये से बढ़कर 498.60 रुपये तक पहुंच गया है।
Sunedison Infrastructure का शेयर प्राइस हिस्ट्री
बीएसई पर Sunedison Infrastructure Ltd के शेयर शुक्रवार को 52-वीक हाई ₹498.60 पर बंद हुए। यह पिछले बंद ₹474.90 से 4.99% अधिक रहा। पिछले 5 सालों में शेयर की कीमत 20 मार्च 2019 तक ₹5.82 से बढ़कर मौजूदा शेयर प्राइस तक पहुंच गई है। इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 8,467.01% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी 5 साल पहले के इस स्टॉक किया गया ₹1 लाख का निवेश बढ़कर ₹85.67 लाख हो गया ।
यह भी पढ़ें- IPO का कमाल: 56% प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं इस कंपनी के शेयर, सोमवार को है लिस्टिंग डेट
सालभर में 850.62% का रिटर्न
पिछले एक साल में स्टॉक की कीमत में शानदार तेजी आई है। यह 24 सितंबर, 2021 को ₹52.45 से बढ़कर वर्तमान 498.60 रुपये तक पहुंच गई है। यानी इसने अपने निवेशकों को 850.62% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। नतीजतन, एक साल पहले किए गए स्टॉक में ₹1 लाख के निवेश से अब ₹9.50 लाख का रिटर्न मिलता। YTD आधार पर, स्टॉक की कीमत 3 जनवरी 2022 तक ₹184.20 से बढ़कर लेटेस्ट शेयर प्राइस तक पहुंच गई है। 2022 में अब तक 170.68% का रिटर्न दिया है। इसलिए एक निवेशक साल की शुरुआत में ₹1 लाख करता तो अब उसे ₹2.70 लाख का रिटर्न मिलता। पिछले छह महीनों में स्टॉक में 51.76 फीसदी और पिछले महीने में 39.78 फीसदी की तेजी आई है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में शेयर 21.68 फीसदी चढ़ा है।
यह भी पढ़ें- क्रूड ऑयल की कीमत में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सबसे सस्ता ₹79.74 लीटर फ्यूल
कंपनी के बारे में
Sunedison Infrastructure Ltd. एक लोकल कंपनी है जो औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित है। टाॅप सोलर कंपनी में से एक है। इसका प्रमुख सौर संस्थापन कंपनी SunEdison है। कंपनी का मार्केट कैप ₹223.87 करोड़ है।