Elecon Engineering share price: एलकॉन इंजीनियरिंग के शेयर पिछले एक साल में 100 फीसदी से अधिक बढ़ गई। जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 इंडेक्स में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। शेयर में अभी भी तेजी बरकरार है जो अगले 6 महीनों में यह 300-375 रुपये के स्तर तक जा सकती है। एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स के इस शेयर पर एक्सपर्ट बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एक्सपर्ट का मानना है कि एलकॉन इंजीनियरिंग 6 जून 2022 को 270 रुपये की एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की थी। अब यह शेयर 300 रुपये और उससे अधिक पहुंच सकते हैं। उनका कहना है कि मौजूदा निवेशक निवेशित रह सकते हैं, जबकि नए निवेशक 217-205 रुपये और 196-187-182 रुपये की गिरावट पर दांव लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड के जरिए भी होगा UPI पेमेंट, RBI ने यूजर्स को दी बड़ी राहत
कंपनी के बारे में?
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, एलेकॉन एशिया में मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट और इंडस्ट्रियल गियर्स, मैन्युफैक्चरिंग रिड्यूसर और माइनिंग इक्विपमेंट का सबसे बड़ा निर्माता है। मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के लिए, फर्म ने 333.60 करोड़ रुपये की समेकित कुल आय दर्ज की जो पिछली तिमाही से 22.56 प्रतिशत अधिक है। नवीनतम तिमाही में 45.68 करोड़ रुपये के कर के बाद शुद्ध लाभ हुआ है।