HomeShare Market5 दिन में 56% की उछाल, आज नई ऊंचाईयों पर पहुंचा शेयर...

5 दिन में 56% की उछाल, आज नई ऊंचाईयों पर पहुंचा शेयर का भाव, जानिए मल्टीबैगर स्टॉक में इस तेजी की वजह 

शेयर बाजार (Share Market) में पिछले पांच दिनों के दौरान सेकमार्क कंसल्टेंसी लिमिटेड (SecMark Consultancy Ltd) के शेयरों छलांग पर छलांग लगाई है। कंपनी के शेयरों में 5 करोबारी सत्रों में 56 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस स्मॉल कैप (Small Cap Company) कंपनी के शेयरों (Stock Price) में आई हर दिन के नई ऊचाईयों को छू रहा है। मंगलवार को बीएसई (BSE) में कंपनी के शेयर 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 227 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। आइए जानते हैं कि इस तेजी के पीछे की असली वजह क्या है? 

यह भी पढ़ेंः निवेशकों के लिए खुशखबरी, 24 अगस्त को खुल रहा है इस कंपनी का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP सबकुछ

कंपनी की इस जानकारी के बाद उड़ान भरने लगे शेयर 

पिछले सप्ताह कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया था कि अगले सप्ताह बोर्ड की मीटिंग होगी जिसमें बोनस देने के फैसले पर चर्चा होगी। कंपनी ने कहा था, ‘कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग मंगलवार 23 अगस्त 2022 को होगी। इसी मीटिंग में शेयर होल्डर्स को कितना बोनस दिया जाए इस पहले चर्चा और फिर मुहर लगेगी।’ जैसे ही बोनस की खबर बाहर आई उसी के बाद से ही कंपनी के शेयर उड़ान भरने लगे। 

कैसा है इस स्टॉक प्रदर्शन? 

इस साल रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह शेयर बाजार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही है। ऐसे में स्टॉक मार्केट ने इस मुश्किल दौर में जो कुछ मल्टीबैगर स्टॉक प्रोड्यूस किए हैं, उसमें से यह स्टॉक एक है। इस साल बीएसई में कंपनी के शेयरों में 71 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों में 110 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। सेकमार्क लिमिटेड के शेयरों में जिस किसी निवेशक ने 6 महीने दांव लगाया होगा उसको 99 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। पिछले एक महीने में इस स्टॉक की कीमत में 62 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular