HomeShare Market5 दिन में 50% की तूफानी तेजी, रिलायंस ने कंपनी में लगाए...

5 दिन में 50% की तूफानी तेजी, रिलायंस ने कंपनी में लगाए हैं 3300 करोड़ रुपये

ऐप पर पढ़ें

टेक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 32.56 रुपये पर पहुंच गए हैं। आलोक इंडस्ट्रीज (Alok Industries) के शेयरों ने एक साल का नया हाई बनाया है। कंपनी के शेयरों में पिछले 5 दिन में 50 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने हाल में आलोक इंडस्ट्रीज में 3300 करोड़ रुपये लगाए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कंपनी में यह निवेश नॉन-कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयरों के जरिए किया है। 

3 रुपये से 32 रुपये के पार पहुंचे आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर
आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले 4 साल में करीब 1000 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 10 जनवरी 2020 को 2.95 रुपये पर थे। आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर 5 जनवरी 2024 को 32.56 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में आलोक इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब 115 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर पिछले 5 दिन में 50 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 21.61 रुपये से बढ़कर 32.56 रुपये पर पहुंच गए हैं। आलोक इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 10.07 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 1 साल का हाई लेवल 32.56 रुपये है।

यह भी पढ़ें- 54 रुपये का शेयर 252 रुपये पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन 367% का फायदा

रिलायंस ने कंपनी में लगाए हैं 3300 करोड़ रुपये 
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने आलोक इंडस्ट्रीज के 1 रुपये वाले 33000000000 नॉन-कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर सब्सक्राइब किए हैं। यह डील कैश में हुई है और इसकी वैल्यू 3300 करोड़ रुपये है। आलोक इंडस्ट्रीज ने कहा है कि नॉन-कन्वर्टिबल प्रेफरेंशियल शेयरों का डिविडेंड 9 पर्सेंट सालाना होगा। साल 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्शी लॉ ऑक्शन के तहत आलोक इंडस्ट्रीज को खरीदी था। 30 सितंबर 2023 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 40 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वहीं, जेएम फाइनेंशियल एआरसी की कंपनी में 34.99 पर्सेंट हिस्सेदारी है। 

यह भी पढ़ें- डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला 473 करोड़ रुपये का काम, शेयर चढ़े

RELATED ARTICLES

Most Popular