कमोडिटी केमिकल्स से जुड़ी एक कंपनी के शेयर पिछले 5 दिन में ही 40 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशंस में कंपनी के शेयर 129.60 रुपये से बढ़कर 181.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। यह कंपनी लार्ड्स क्लोरो अल्कली लिमिटेड है। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक महीने में 75 फीसदी का रिटर्न दिया है। लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 33.25 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर 10 जून 2022 को 52 हफ्ते के अपने नए हाई 181.05 रुपये पर पहुंच गए हैं।
7 रुपये से 180 रुपये के पार पहुंचे कंपनी के शेयर
लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली लिमिटेड के शेयर 31 जनवरी 2014 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 6.69 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 10 जून 2022 को बीएसई में 181.05 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में जबरदस्त रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 31 जनवरी 2014 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 27.06 लाख रुपये होता।
यह भी पढ़ें- LIC के शेयर में गिरावट पर सरकार को हुई टेंशन, शेयरधारकों के लिए करेगी ये काम
एक साल में कंपनी के शेयरों ने दिया 388% का रिटर्न
लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली लिमिटेड के शेयरों ने इस साल अब तक 180 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली के शेयरों ने निवेशकों को 388 फीसदी का रिटर्न दिया है। 11 जून 2021 को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 37.10 रुपये के स्तर पर थे, जो कि 10 जून 2022 को 181.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने एक साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 4.88 लाख रुपये होता। लॉर्ड्स क्लोरो अल्कली के शेयरों ने पिछले 5 साल में लोगों को 465 फीसदी का रिटर्न दिया है।
संबंधित खबरें
यह भी पढ़ें- टाटा स्टील ने खरीदे 16 करोड़ से ज्यादा स्टॉक, दौड़ पड़े इस कंपनी के शेयर