आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयरों में पिछले कुछ दिन में जबरदस्त तेजी आई है। आरबीएल बैंक के शेयर पिछले 5 दिन में 25 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। अमेरिकी फंड की तरफ से RBL Bank के शेयरों पर बड़ा दांव लगाने से जुड़ी खबर आने के बाद बैंक के शेयरों में तेज उछाल आया है। आरबीएल बैंक के शेयर 25 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4.62 पर्सेंट की तेजी के साथ 127.90 रुपये पर बंद हुए हैं। RBL Bank के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 74.15 रुपये है।
101 रुपये से 127 के पार पहुंचे कंपनी के शेयर
पिछले 5 दिन में आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयरों में करीब 26 पर्सेंट का उछाल आया है। बैंक के शेयर 19 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 101.65 रुपये के स्तर पर थे। RBL Bank के शेयर 25 अगस्त 2022 को बीएसई में 127.90 रुपये पर बंद हुए हैं। आरबीएल बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 221.20 रुपये है। पिछले एक महीने में आरबीएल बैंक के शेयरों में 38.87 पर्सेंट की तेजी आई है।
यह भी पढ़ें- अचानक इस बैंक के शेयर की बढ़ी खरीदारी, बिक्री से जुड़ी खबर का असर
अमेरिकी रिटायरमेंट फंड ने खरीदे 45 लाख से ज्यादा शेयर
अमेरिकी रिटायरमेंट फंड, कॉलेज रिटायरमेंट इक्विटी फंड (CREF) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 108.86 रुपये प्रति शेयर के मार्केट प्राइस पर RBL Bank के 45,84,678 शेयर खरीदे हैं। यह बात मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कही गई है। जून 2022 के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, अमेरिकी रिटायरमेंट फंड के पास बैंक के पहले से 69,34,488 शेयर या 1.16 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले एक साल में RBL बैंक के शेयरों में करीब 22 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक बैंक के शेयरों में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें- 9 रुपये में विदेश घूमने का मौका, ये एयरलाइन दे रही धमाकेदार ऑफर, 26 अगस्त तक मौका
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।