ऐप पर पढ़ें
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) ने जबर्दस्त वापसी की है। टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 67.43 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में टाटा टेलिसर्विसेज के शेयरों में 20 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 210 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 49.80 रुपये है।
55 रुपये से 67 रुपये के पार पहुंचे TTML के शेयर
टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के शेयर 31 मार्च 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 55.49 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 10 अप्रैल 2023 को बीएसई में 67.43 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के शेयरों में 20 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, 28 मार्च 2023 के बाद से टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र (TTML) के शेयरों में 30 पर्सेंट के करीब उछाल आया है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 12395 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, टाटा मोटर्स के शेयर चमके, अडानी ग्रुप के सभी 10 स्टॉक्स में उछाल
3 साल में TTML के शेयरों ने दिया 3000% से ज्यादा रिटर्न
टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के शेयरों ने पिछले 3 साल में करीब 3015 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर 9 अप्रैल 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 2.03 रुपये के स्तर पर थे। टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र के शेयर 10 अप्रैल 2023 को बीएसई में 67.43 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 3 साल पहले टीटीएमएल के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 33.21 लाख रुपये होता।
यह भी पढ़ें- हर शेयर पर ₹72 का फायदा, 2 दिन बाद Ex-Dividend ट्रेड करेगी कंपनी
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।