HomeShare Market5 दिन में 105% चढ़ गया यह शेयर: एक झटके में ₹410...

5 दिन में 105% चढ़ गया यह शेयर: एक झटके में ₹410 का हुआ भाव, कंपनी खुद हैरान.. कहा- वजह पता नहीं

Multibagger Stock Return: आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को मात्र 5 दिन में ही मालामाल करने का काम किया है। यह एक SME कंपनी का शेयर है। इसका नाम अद्वैत इंफ्राटेक (Advait Infratech) है। कंपनी के शेयर आज सोमवार को 10% की तेजी के साथ 410.95 रुपये पर पहुंच गए। 

पांच दिन में 104% से ज्यादा का रिटर्न
बता दें कि इस शेयर की बाजार में सितंबर 2020 में शुरुआत हुई थी जिसके बाद से यह नई ऊंचाई को छू रहा है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में स्टॉक 104.96% उछला है। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स इस अवधि के दौरान लगभग 1 प्रतिशत नीचे रहा।

यह भी पढ़ें- रॉकेट बन गया अडानी ग्रुप का यह शेयर, एक बड़ी डील पूरी होने के बाद शेयरों को खरीदने की मच गई होड़

कंपनी ने कहा- वजह नहीं पता
कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी के बाद अद्वैत इंफ्राटेक ने कहा कि उसे कंपनी के शेयर की कीमत में अचानक उछाल के कारण की जानकारी नहीं है। उसे खुद नहीं पता कि शेयरों में क्यों तेजी आई है। शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव विशुद्ध रूप से बाजार पर संचालित है ।अद्वैत इंफ्राटेक ने पिछले पिछले शुक्रवार को ही बाजार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा, “हम अपने शेयरों की कीमत में अचानक उछाल के कारण से अवगत नहीं हैं। शेयर की कीमत में तेजी विशुद्ध रूप से बाजार पर निर्भर है और बाजार की स्थितियों सहित विभिन्न कारकों का एक संयोजन हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- सरकार की इस स्कीम में आपको मिलेंगे ₹1 करोड़, बस हर दिन जमा करें 417 रुपये, चेक करें डिटेल

कंपनी के बारे में
बता दें कि अद्वैत इंफ्राटेक पावर ट्रांसमिशन पावर सबस्टेशन और टेलीकम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए प्रोडक्ट्स और साॅल्युशन प्रदान करने के कारोबार में सक्रिय है। अद्वैत इंफ्राटेक बीएसई पर “M” समूह के तहत एसएमई सेगमेंट में ट्रेड करता है। एसएमई सेगमेंट में ट्रेडिंग, क्लियरिंग और सेटलमेंट टी+2 के आधार पर किया जाता है। बीएसई एसएमई शेयरों में किए गए ट्रेडों को अनिवार्य रूप से डीमैट मोड में निपटाने की आवश्यकता होती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular