HomeShare Market5 दिन में ही दिया 25% से ज्यादा रिटर्न, इस शुगर स्टॉक...

5 दिन में ही दिया 25% से ज्यादा रिटर्न, इस शुगर स्टॉक में दिखाया दमदार परफॉर्मेंस

धामपुर शुगर मिल्स (Dhampur Sugar Mills) के शेयरों ने पिछले 5 दिनों में जबर्दस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 दिन में 27.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। धामपुर शुगर मिल्स के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 19.51 फीसदी की तेजी के साथ 539.45 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों ने पिछले 1 महीने में 35.81 फीसदी का रिटर्न दिया है। धामपुर शुगर मिल्स के शेयरों ने एक साल में करीब 182 फीसदी का रिटर्न दिया।

इस साल अब तक 75 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न
इस साल अब तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स में करीब 2700 प्वाइंट की गिरावट आई है। वहीं, धामपुर शुगर मिल्स के शेयरों ने इस साल अब तक निवेशकों को 75.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल 3 जनवरी को बीएसई में कंपनी के शेयर 307.25 रुपये पर थे। 14 मार्च 2022 को कंपनी के शेयर 539.45 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों ने 77 फीसदी का रिटर्न दिया है। 

यह भी पढ़ें- क्या Paytm चीन को शेयर कर रहा था डेटा? सामने आई ये बड़ी बात, कंपनी ने इसे सनसनीखेज बताया

2 साल में 6 गुना से ज्यादा हुआ शेयर में लगाया पैसा 
धामपुर शुगर मिल्स के शेयर 20 मार्च 2020 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 88.45 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 14 मार्च को 539.45 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 20 मार्च 2020 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह  पैसा 6.09 लाख रुपये के करीब होता। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 541.65 रुपये है। वहीं, धामपुर शुगर मिल्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 173 रुपये है। धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड का मार्केट कैप 3,580 करोड़ रुपये है। 

यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव की इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, एक गुड न्यूज के बाद जमकर खरीदे जा रहे स्टॉक

RELATED ARTICLES

Most Popular