HomeShare Market5 दिन में शेयर ने दिखाया गजब का परफॉर्मेंस, अडानी के नाम...

5 दिन में शेयर ने दिखाया गजब का परफॉर्मेंस, अडानी के नाम का असर बरकरार!

किसी भी कंपनी के शेयर में उछाल या गिरावट के लिए एक ही खबर काफी होती है। एक खबर की वजह से शेयर रॉकेट भी बन जाएगा तो रसातल में भी जा सकता है। 

ताजा उदाहरण रियल एस्टेट डेवलपर हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल)  का है। ये कंपनी दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है और इसे खरीदने वालों की रेस में अडानी समूह के गौतम अडानी का भी नाम जुड़ा है। मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि एचडीआईएल के अधिग्रहण की रेस में गौतम अडानी सबसे आगे हैं। इस खबर की वजह से कंपनी का शेयर भाव रॉकेट की तरह भाग रहा है। बीते 5 कारोबारी दिन में शेयर का परफॉर्मेंस गजब का रहा है।

कितना है शेयर भाव: बीते शुक्रवार को एचडीआईएल का शेयर भाव बीएसई इंडेक्स पर 6.04 रुपए पर रहा। बीते 2 मार्च को ही शेयर का भाव 4.01 रुपए के स्तर पर था, जो 52 वीक का लो लेवल है। इसके बाद ज्यादा खरीदारी की वजह से शेयर में कई बार अपर सर्किट लग चुका है। कंपनी का मार्केट कैपिटल भी 286 करोड़ रुपए के स्तर को पार कर चुका है।

ये पढ़ें-खाने के तेल पर अडानी Vs रामदेव, शेयर बाजार में किसकी कितनी कीमत?

बता दें कि अडानी समूह के अलावा एचडीआईएल के लिए अन्य आवेदकों में शारदा कंस्ट्रक्शन एंड कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बी-राइट रियल एस्टेट लिमिटेड, अर्बन अफोर्डेबल हाउसिंग एलएलपी, टोस्कानो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular