मेटल बिजनेस से जुड़ी एक लॉर्जकैप कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में 45 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। यह कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta) है। वेदांता के शेयर 11 अप्रैल 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 52 हफ्ते के हाई 440.75 रुपये पर थे। 3 महीने से कुछ ज्यादा समय में वेदांता के शेयर 45 पर्सेंट से ज्यादा गिर गए हैं, 19 जुलाई 2022 को बीएसई में कंपनी के शेयर 238.60 रुपये पर बंद हुए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों में अब अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। वेदांता के शेयरों में 100 पर्सेंट तक का उछाल आ सकता है। इस बीच, वेदांता के बोर्ड ने हर शेयर पर 1950 पर्सेंट डिविडेंड देने की मंजूरी दी है।
वेदांता के शेयरों के लिए 490 रुपये का टारगेट
विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने वेदांता लिमिटेड के शेयरों को ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 490 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, मौजूदा शेयर प्राइस से कंपनी के शेयरों में 100 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आ सकता है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि जिंक इनवेंटरी कई दशक के निचले स्तर पर पहुंच गई है और वेदांता लिमिटेड हायर LME जिंक प्राइसेज का फायदा उठाने की बेहतर स्थिति में है। वेदांता लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 206.10 रुपये है।
यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड लेवल पर गिर गया रुपया, इसे संभालने के लिए सरकार क्या कर सकती है? समझें
हर शेयर पर 19.50 रुपये का डिविडेंड दे रही कंपनी
वेदांता लिमिटेड ने एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 19 जुलाई 2022 को हुई मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। कंपनी हर शेयर पर 1950 पर्सेंट (प्रत्येक शेयर पर 19.50 रुपये) का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 27 जुलाई 2022 फिक्स की है। मेटल सेगमेंट से जुड़ी कंपनी ने इससे पहले चालू वित्त वर्ष में अपना पहला अंतरिम डिविडेंड 3150 पर्सेंट (हर शेयर पर 31.50 रुपये) का दिया है।
यह भी पढ़ें- आटे से दही तक पर GST का विवाद, निर्मला सीतारमण ने हर बात का दिया जवाब