ऐप पर पढ़ें
आरपीएसजी वेंचर्स के शेयरों में शुक्रवार को ताबड़तोड़ तेजी आई है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सेंज (BSE) में 20 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 669.15 रुपये पर पहुंच गए। यह आरपीएसजी वेंचर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का नया हाई लेवल भी है। आरपीएसजी वेंचर्स (RPSG Ventures) के शेयरों में यह उछाल तगड़े मुनाफे की वजह से आया है। कंपनी के शेयर गुरुवार को बीएसई में 557.65 रुपये पर बंद हुए थे।
412% बढ़ गया कंपनी का तिमाही मुनाफा
आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड (RPSG Ventures) को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 362.40 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 412 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। आरपीएसजी वेंचर्स को पिछले साल की जून तिमाही में 70.66 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी को मार्च 2023 तिमाही में 132.15 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
यह भी पढ़ें- 128 रुपये का शेयर 200 के ऊपर लिस्ट, फिर लगा 5% का अपर सर्किट
1 महीने में शेयरों में 50% का आया उछाल
आरपीएसजी वेंचर्स (RPSG Ventures) के शेयरों में पिछले एक महीने में 50 पर्सेंट के करीब उछाल आया है। कंपनी के शेयर 12 जुलाई 2023 को बीएसई में 432.50 रुपये पर थे, जो कि 11 अगस्त 2023 को बीएसई में 669.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। आरपीएसजी वेंचर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 359.45 रुपये है। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 18 पर्सेंट बढ़कर 2296.06 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1952.78 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहा है रेलवे का ये स्टॉक, एक्सपर्ट बुलिश
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।