HomeShare Market400 प्रतिशत तक का रिटर्न देने वाले स्टॉक पर एक्सपर्ट मेहरबान, बोले-...

400 प्रतिशत तक का रिटर्न देने वाले स्टॉक पर एक्सपर्ट मेहरबान, बोले- 4140 रुपये के लेवल तक जाएगा भाव

शेयर बाजार (Share Bazar) में निवेश के लिए जितना जरूरी होता है। उससे ज्यादा जरूरी धैर्य होता है। कई बार देखा जाता है कि स्टॉक लॉन्ग टर्म में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिए हैं। ऐसा ही एक स्टॉक Divi’s Laboratories है। कंपनी ने शेयर बाजार में निवेशकों को 400 प्रतिशत तक का रिटर्न पिछले 5 साल के दौरान दिया है। Divi’s Laboratories के एक शेयर की कीमत इस दौरान 700 रुपये से बढ़कर 3497 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। ब्रोकरेज को भरोसा है कि यह स्टॉक आने वाले दिनों में निवेशकों को और अच्छा रिटर्न देगा। 

इस स्टॉक को लेकर क्यों पॉजिटिव हैं ब्रोकरेज? 

ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर अपने नोट्स में लिखते हैं,‘प्रोडक्ट मिक्स की वजह से कंपनी के रेवन्यू पर अच्छा असर दिखाई देगा। कंपनी को इससे बेहतर आमदनी होगी। कंपनी का सेल्स साल-दर-साल के हिसाब से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान बढ़ गया। कस्टम सिंथेसिस के लिए कंपनी का मल्टी-परपज़ सुविधा भी तैयार हो गई है।’ ब्रोकरेज फर्म को लगता है कि यह फॉर्मा स्टॉक लॉन्ग टर्म में 4140 रुपये के लेवल तक जा सकता है। यानी मौजूदा प्राइस से लगभग 20 अधिक कीमतों उछाल देखने को मिल सकती है। 

यह भी पढ़ेंः एक साल में 2700% का रिटर्न, मल्टीबैगर स्टॉक ने एक लाख का बनाया 28 लाख रुपये

बीता एक साल अच्छा नहीं रहा

पिछले पांच साल में निवेशकों को 400 प्रतिशत का रिटर्न देने वाले स्टॉक की कीमतों में फिलहाल काफी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर का भाव पिछले एक साल के दौरान 4856 रुपये से 3496 रुपये के लेवल पर आ गया है। यानी महज एक साल में यह स्टॉक एनएसई में 27.96 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया है। वहीं इस साल के परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 4651 रुपये से गिरकर 3496 रुपये के लेवल पर आ गया है। बीते लगभग 8 महीने में फॉर्मा स्टॉक 24 प्रतिशत तक टूट गया है। 

6 महीने पहले इस स्टॉक पर दांव लगाने वाले निवेशकों को भी जोर का झटका लगा है। इस 6 महीने में कंपनी के शेयर का भाव 4138 रुपये से घटकर 3496 रुपये के लेवल पर आ गया है। यानी 15 प्रतिशत तक कंपनी के शेयर नीचे आ गए। कंपनी के शेयरों में गिरावट का दौर पिछले एक महीने के दौरान भी जारी रहा। इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 7.31 प्रतिशत टूट चुका है। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 5425 रुपये है। जबकि 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 3365 रुपये रहा है। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular