HomeShare Market40% लुढ़क गया यह मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक, अब आ सकता है तेज...

40% लुढ़क गया यह मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक, अब आ सकता है तेज उछाल

केमिकल स्टॉक हिकल लिमिटेड (Hikal) ने पिछले साल जबर्दस्त रिटर्न दिया है। हिकल (Hikal), साल 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक्स में से एक है। हालांकि, पिछले 6 महीने से कंपनी के शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। पिछले 6 महीने में हिकल के शेयर 617 रुपये से गिरकर 364 रुपये के स्तर पर आ गए हैं। यानी, कंपनी के शेयरों में करीब 40 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद भी हिकल के शेयरों में एक साल पहले के स्तर के मुकाबले 125 फीसदी की तेजी है। कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े कुछ इश्यूज के कारण कंपनी के शेयरों पर बिकवाली का दबाव था, यह इश्यू फिलहाल सेटल हो गए हैं। 

कंपनी के शेयरों में आ सकता है तेज उछाल
हिकल लिमिटेड में कल्याणी ग्रुप का इनवेस्टमेंट है। कंसॉलिडेशन फेज खत्म होने के बाद कंपनी के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि फार्मा और केमिकल सेगमेंट में हिकल लिमिटेड क्वॉलिटी कंपनियों में से एक है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी को कॉरपोरेट गवर्नेंस के कुछ इश्यूज का सामना करना पड़ा, जिससे कंपनी के स्टॉक प्राइस में तेज गिरावट आई। कंपनी में कल्याणी ग्रुप का इनवेस्टमेंट है और कंपनी के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। जो लोग लंबी अवधि का नजरिया रखते हैं और क्वॉलिटी स्टॉक तलाश रहे हैं, वह इस शेयर को अपने वैल्यू पिक्स में से एक रख सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- ज्यादा रिटर्न के साथ डिविडेंड से भी करनी है मोटी कमाई तो जानिए इन स्टॉक्स के बारे में

450 रुपये के लेवल तक जा सकता है स्टॉक
च्वॉइस ब्रोकिंग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बागड़िया का कहना है कि यह स्टॉक 320 रुपये से 390 रुपये की रेंज में है। स्टॉक को 320 रुपये पर मजबूत सपोर्ट है। वहीं, 390 रुपये का लेवल स्टॉक के लिए स्ट्रॉन्ग हर्डल (बड़ी बाधा) है। जैसे ही स्टॉक 390 रुपये के स्तर को पार करता है, यह जल्द ही 450 रुपये तक जा सकता है। हालांकि, स्टॉक अभी कुछ कंसॉलिडेशन फेज में है। ऐसे में निवेशकों को कुछ और गिरावट का इंतजार करना चाहिए और इसे 340 रुपये से 350 रुपये के स्तर पर खरीदना चाहिए। साथ ही, 320 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखें। 

यह भी पढ़ें- Bitcoin और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी हुईं धड़ाम, घटकर आधा रह गया मार्केट कैप

RELATED ARTICLES

Most Popular