Multibagger Penny Stocks of 2022: कोरोना के बाद से शेयर बाजार की ओर निवेशकों की रूचि बढ़ी है। साल 2021 में मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट में सबसे अधिक पेनी स्टाॅक्स ने अपनी जगह बनाई हैं। पिछले साल कई अच्छे फंडामेंटल वाले पेनी स्टॉक्स (Penny stocks) ने निवेशकों को शानदार रिटर्न (stock return) देकर चौंका दिया है। आपको बता दें कि पेनी स्टॉक्स सस्ते जरूर होते हैं, लेकिन इनमें रिस्क बहुत ज्यादा होता है। हालांकि, जो कीमत और वैल्यू के बीच के अंतर को समझते हैं, ऐसे कम लिक्विड स्टॉक में भी निवेश करना पसंद करते हैं। आज हम आपको इस साल के 10 मल्टीबैगर पेनी स्टाॅक्स (penny stocks list for 2022) के बारे में रहे हैं, जिसने अबतक 600 फीसदी तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
1. SEL Manufacturing: एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयर 44.40 रुपये (बीएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 309.80 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 597.75% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। यानी 2022 में अब तक 40 कारोबारी सत्र में ही निवेशकों को 6 गुना तक का फायदा हुआ है।
यह भी पढ़ें- इस ऑटो स्टॉक में लगा सकते हैं दांव, पहुंच सकता है 1950 रुपये तक, राकेश झुनझुनवाला ने बढ़ाई हिस्सेदारी
2. Sezal Glass: सेज़ल ग्लास के शेयर 25.50 रुपये (एनएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 176.65 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 592.76% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
3. Kaiser Corporation Ord Shs: पैकेजिंग मल्टीबैगर कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 2.92 रुपये (एनएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 19.95 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 583.22% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
4. Gujarat Credit Corporation Ltd: गुजरात क्रेडिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 12.95 रुपये (एनएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 84.75 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 554.44% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- 5 स्टॉक जो निवेशकों को कर रहे मालामाल, महीने भर में ही जोरदार रिटर्न, पोर्टफोलियो में कर सकते हैं शामिल!
5. BLS Infotech: बीएलएस इंफोटेक के शेयर 66 पैसे (बीएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 4.07 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 516.67%का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
6. Khoobsurat: खूबसूरत लिमिटेड के शेयर 52 पैसे (बीएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 2.98 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 473.08% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
7. Shanti Educational: शांति एजुकेशनल के शेयर 99.95 रुपये (बीएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 515 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 415.26% का जोरदार रिटर्न दिया है।
8. KIFS Financial Services Ltd: केआईएफएस फाइनेंशियल सर्विसेस लि. के शेयर 45 रुपये (बीएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 212.75 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 372.78% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
9. ARC Finance Ltd: एआरसी फाइनेंस लिमिटेड के शेयर 11.34 रुपये (बीएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 52.25 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 360.76% का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- SBI की इस स्कीम में केवल ₹1000 से करें निवेश, टैक्स छूट समेत मिलेंगे कई फायदे
10. Magellanic Cloud: मैगेलेनिक क्लाउड के शेयर 75.45 रुपये (बीएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 367.30 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 386.81% का रिटर्न दिया है।