भारतीय शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिनकी कीमत मामूली है लेकिन परफॉर्मेंस जबरदस्त है। बीते कुछ दिनों से रियल एस्टेट कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। HDIL के शेयर में तेजी का सिलसिला ऐसा चला है कि अब ये 52 सप्ताह के हाई लेवल पर है। मतलब ये कि 52 सप्ताह में शेयर ने इतना जबरदस्त परफॉर्म नहीं किया था।
बीते कारोबारी दिन की बात करें तो बीएसई इंडेक्स पर HDIL का शेयर भाव 4.87 फीसदी की तेजी के साथ 7.32 रुपए पर जा चुका है। अहम ये भी है कि बीते 2 मार्च को कंपनी का शेयर भाव 4.01 रुपए पर था, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है। कहने का मतलब ये है कि 15 दिन के भीतर कंपनी ने हाई और लो, दोनों ही लेवल को देख लिया है। अब सवाल है कि आखिर इसकी वजह क्या है।
ये पढ़ें-eSHRAM पोर्टल पर किसान भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जान लीजिए 3 सवालों के जवाब
दरअसल, HDIL की दिवालिया प्रक्रिया चल रही है। इस कंपनी को खरीदने वालों की रेस में गौतम अडानी का अडानी समूह है। इसके अलावा अन्य आवेदकों में शारदा कंस्ट्रक्शन एंड कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बी-राइट रियल एस्टेट लिमिटेड, देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड, अर्बन अफोर्डेबल हाउसिंग और टोस्कानो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
21 मार्च को मीटिंग: आपको बता दें कि 21 मार्च को HDIL के कर्जदाताओं की 24वीं बैठक होने वाली है। इससे पहले 9-10 मार्च को HDIL के वित्तीय लेनदार इस संकटग्रस्त रियल्टी फर्म का दिवाला कार्यवाही के माध्यम से अधिग्रहण करने के विषय पर चर्चा की थी।