ऐप पर पढ़ें
Bonus Share 2023: स्मॉल कैप कंपनी फोकस बिजनेस सॉल्यूशन (Focus Business Solution) के शेयर आज फोकस में हैं। कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। फोकस बिजनेस सॉल्यूशन ने 4:5 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर हर पांच शेयर पर कंपनी के चार शेयर फ्री में मिलेंगे। बता दें कि आज फोकस बिजनेस सॉल्यूशन के शेयर शुरुआती कारोबार में 1% की तेजी के साथ 97 रुपये पर पहुंच गए।
कंपनी ने क्या कहा
कंपनी ने बीएसई को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, सेबी (सूचीबद्धता दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं), 2015 के विनियमन 42 के अनुसार, कंपनी ने 4:5 के रेशियो में बोनस शेयर के लिए बुधवार, 23 अगस्त, 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। इस दिन इलिजिबल शेयरहोल्डर्स को हर 5 शेयर पर कंपनी के 4 अतिरिक्त शेयर दिए जाएंगे। इसका फेस वैल्यू 10 रुपये होगा। फोकस बिजनेस की 16वीं सालाना बैठक में इसे अप्रूवल दिया गया है।”
94% टूटकर ₹17 पर आ गया यह शेयर, अब कोर्ट पहुंचा कर्ज का मामला, भारी घाटे में कंपनी
कंपनी के शेयरों के हाल
बता दें कि फोकस बिजनेस सॉल्यूशन के शेयर वर्तमान में 97 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इस साल YTD में यह शेयर 148.72 पर्सेंट चढ़ चुका है। इस दौरान इसकी कीमत 39 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गया है। एक साल में फोकस बिजनेस सॉल्यूशन के शेयर 162.16% चढ़े हैं। सालभर पहले इसकी कीमत 37 रुपये पर थी।