ऐप पर पढ़ें
Stock Split: स्मॉल कैप कंपनी हार्डविन इंडिया (Hardwyn India) स्टॉक स्प्लिट करने वाली है। इस पर कंपनी के बोर्ड की बैठक में फैसला होगा। कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 26 अप्रैल 2023, दिन बुधवार को आयोजित होने वाली है। इस बैठक में कई मुद्दों पर फैसला होगा। इसमें से एक मुद्दा स्टॉक स्प्लिट का है। इसके अलावा कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन के कैपिटल क्लॉज में संशोधन पर भी फैसला होने की संभावना है।
कैसे थे तिमाही नतीजे
दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी ने ₹34.73 करोड़ की शुद्ध आय दर्ज की और इसका शुद्ध व्यय ₹30 करोड़ रहा। कंपनी का ईबीआईटी 4.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, कंपनी के नेट प्रॉफिट की बात करें तो वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के दौरान 3.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
₹348 से टूटकर ₹8 पर आया यह एनर्जी शेयर, अब कंपनी को मिला एक जबरदस्त से ठेका
शेयर का हाल
हार्डविन इंडिया के शेयर बुधवार को ₹254.75 पर बंद हुए, जो पिछले बंद ₹261.75 से 2.67% की गिरावट को दिखाता है। शेयर ने पिछले पांच वर्षों में 3,680% और पिछले तीन वर्षों में 2,679.41% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। स्टॉक ने 18 नवंबर 2022 को ₹355.15 के 52-सप्ताह के उच्च स्तर को टच किया। वहीं, 12 अप्रैल 2022 को शेयर ने ₹80.04 के निचले स्तर को टच किया। कंपनी में 43.77% की प्रमोटर शेयरहोल्डिंग और 56.23% की पब्लिक शेयरहोल्डिंग है।
1 पर 1 बोनस शेयर देगी यह कंपनी, ऐलान के बाद लगा अपर सर्किट, अक्षय तृतीया के बाद रिकॉर्ड डेट
बता दें कि हार्डविन इंडिया एक स्मॉल कैप कंपनी है जिसका मार्केट कैपिटल ₹388 करोड़ है। यह भारत में प्रमुख आर्किटेक्चरल हार्डवेयर निर्माताओं में से एक है। फर्म आर्किटेक्चरल हार्डवेयर और ग्लास फिटिंग की उत्पादक है।