HomeShare Market36 रुपये के शेयर का कमाल, महज इतने साल में हुआ 1...

36 रुपये के शेयर का कमाल, महज इतने साल में हुआ 1 लाख का 18 लाख रुपये 

कोरोना ने पूरे शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया था। लेकिन वैक्सीन आने के बाद और जैसे-जैसे मार्केट ओपन हुआ वैसे शेयर बाजार में भी रिकवरी देखने को मिली। पिछले 2 साल में शेयर बाजार के कई स्टाॅक ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। वित्त वर्ष 2022 में 190 ऐसे शेयर थे जिसके जरिए निवेशकों ने तगड़ा मुनाफा कमाया। 

Borosil के शेयर्स भी मल्टी-बैगर स्टाॅक की लिस्ट में शामिल हैं। इन दो सालों का दौरान कंपनी के शेयर में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। बता दें, Borosil के शेयरों में इस दौरान 36 रुपये के भाव से 650 प्रति शेयर की कीमत तक पहुंच गये। यानी करीब 1725% का उछाल इस दौरान शेयरों में देखने को मिला है। 

यह भी पढ़ेंः HDFC बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों में किया बदलाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

संबंधित खबरें

क्या रहा है कंपनी के शेयर का इतिहास 

पिछ्ले महीने कंपनी का शेयर 557.50 रुपये से बढ़कर 650 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। यानी 16.50% का उछाल इस दौरान देखने को मिला। अगर 6 महीने पहले की बात करें तो तब कंपनी के एक शेयर की कीमत 330 रुपये थे। यानी आज की तुलना में लगभग आधी कीमत थी। वहीं, एक साल पहले Borosil का एक शेयर 245 रुपये में बिक रहा था। बता दें, 9 अप्रैल 2020 को NSE में कंपनी का शेयर महज 35.70 रुपये में था। यानी तब से अबतक इस कंपनी के शेयर में 1725% का उछाल देखने को मिला है। 

एक लाख रुपये के निवेश का कितना हुआ? 

अगर किसी निवेशक ने एक महीने पहले ही इस कंपनी में निवेश किया होगा तो वह आज बढ़कर 1.16 लाख रुपये हो गया होगा। जबकि 6 महीने पहले किया गया 1 लाख का निवेश आज 2 लाख रुपया हो गया होगा। वहीं, जिस किसी निवेशक ने दो साल पहले इस कंपनी पर भरोसा जताया होगा आज उसका एक लाख रुपये बढ़कर 18.25 लाख रुपये हो गया होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular