ऐप पर पढ़ें
लॉजिस्टिक्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयरों ने पिछले 4 साल में 26000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर पिछले 4 साल में 35 पैसे से बढ़कर 92 रुपये पर पहुंच गए हैं। फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स (Flomic Global Logistics) के शेयरों में 4 साल पहले 1 लाख रुपये लगाने वाले लोग अब करोड़पति बन गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 181.90 रुपये है।
1 लाख रुपये के बन गए 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा
फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स (Flomic Global Logistics) के शेयर 28 मार्च 2019 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 35 पैसे के स्तर पर थे। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2023 को बीएसई में 91.99 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 28 मार्च 2019 को फ्लोमिक ग्लोबल के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.62 करोड़ रुपये होता।
यह भी पढ़ें- नवरत्न तेल वाली कंपनी ने किया कमाल, 1 लाख रुपये के बन गए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा
2 साल में शेयरों ने दिया 1400% से ज्यादा का रिटर्न
फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयरों ने पिछले 2 साल में इनवेस्टर्स को 1418 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 16 अप्रैल 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 6.06 रुपये के स्तर पर थे। फ्लोमिक ग्लोबल के शेयर 13 अप्रैल 2023 को बीएसई में 91.99 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में अगर किसी व्यक्ति ने 2 साल पहले ही 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 15.18 लाख रुपये होता। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 181.90 रुपये है। वहीं, फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 71.60 रुपये है।
यह भी पढ़ें- झुनझुनवाला ने TATA ग्रुप के इस स्टॉक पर फिर जताया भरोसा, खरीदे 10 लाख शेयर
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।