HomeShare Market34% का फायदा करवा सकता है यह IPO! ₹33-35 दाम, आज भी...

34% का फायदा करवा सकता है यह IPO! ₹33-35 दाम, आज भी निवेश का मौका 

ऐप पर पढ़ें

उदयशिवकुमार इंफ्रा लिमिटेड (Udayshivakumar Infra Limited IPO) का आईपीओ 20 मार्च को ओपन हुआ था। इस आईपीओ पर निवेशक 23 मार्च यानी कल तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। कंपनी के आईपीओ का आईपीओ को प्राइस बैंड 33 रुपये से 35 रुपये प्रति शेयर है। बता दें, कल इस एसएमई कंपनी का आईपीओ 2.37 गुना सब्स्क्राइब किया गया था। आइए जानते हैं ग्रे मार्केट का क्या हाल है? 

6 महीने में 28% गिरा शेयर, इस दिग्गज ने अब घटाई हिस्सेदारी 

ग्रे मार्केट का क्या हाल है? (Udayshivakumar Infra Limited IPO GMP)

टॉप शेयर ब्रोकर की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का आईपीओ आज ग्रे मार्केट में 12 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। अगर यही ट्रेंड आगे भी रहा तो कंपनी शेयर बाजार में 47 रुपये पर लिस्ट हो सकती है। यानी निवेशकों को लिस्टिंग के दिन 34.29 प्रतिशत का फायदा निवेशकों को हो सकता है। बता दें, उदयशिवकुमार इंफ्रा आईपीओ 21 मार्च को 2.37 गुना सब्सक्राइब किया गया था। जिसमें रिटेल कैटगरी में 1.91 गुना बोलियां प्राप्त हुई थी। पहले दिन Udayshivakumar Infra IPO 0.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

10,000 रुपये के निवेश ने इनवेस्टर्स को बनाया करोड़पति, कंपनी नहीं है कोई कर्ज

उदयशिवकुमार इंफ्रा आईपीओ डीटेल्स (Udayshivakumar Infra Limited IPO Details) 

1- कंपनी का आईपीओ 20 मार्च 2023 को ओपन हुआ था। 
2- यह आईपीओ 23 मार्च 2023 को बंद होगा। 
3- उदयशिवकुमार इंफ्रा आईपीओ का प्राइस बैंड 33 से 35 रुपये प्रति शेयर है। 
4- कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी। 
6- उदयशिवकुमार इंफ्रा आईपीओ के आईपीओ का साइज 66 करोड़ रुपये है। 
7- उदयशिवकुमार इंफ्रा आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 28 मार्च 2023 को हो सकता है। 
8- उदयशिवकुमार इंफ्रा आईपीओ की लिस्टिंग 3 अप्रैल को संभव है। 
9- उदयशिवकुमार इंफ्रा आईपीओ के एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। 
10 – कंपनी में अभी तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है। 
11- Udayshivakumar Infra Limited IPO का लॉट साइज 428 शेयरों का है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular