HomeShare Market33 रुपये से 2000 के पार पहुंचा राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का...

33 रुपये से 2000 के पार पहुंचा राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का यह शेयर, 1 लाख के बनाए 63 लाख रुपये

एग्रीकल्चर और कंस्ट्रक्शन मशीनरी बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) के शेयरों ने पिछले कुछ साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 33 रुपये से बढ़कर 2000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयरों ने सोमवार 19 सितंबर 2022 को अपना अब तक का रिकॉर्ड हाई बनाया है। कंपनी के शेयरों ने 2122.85 रुपये का ऑल-टाइम हाई बनाया। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर BSE में 2086.45 रुपये पर पहुंचे। एस्कॉर्ट्स कुबोटा, मार्केट के बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो स्टॉक्स में से एक है। 

1 लाख रुपये को बनाया 63 लाख से ज्यादा 
एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयर 5 दिसंबर 2008 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 32.85 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 19 सितंबर 2022 को बीएसई में 2086.45 रुपये के स्तर पर बंद हुए। एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयरों ने इस पीरियड में 6000 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 5 दिसंबर 2008 को एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 63.51 लाख रुपये होता। एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1400 रुपये है। 

यह भी पढ़ें- 3 से 5 साल की FD पर यहां मिल रहा तगड़ा रिटर्न, निवेश करने वालों को 7.50% तक का ब्याज, चेक करें लिस्ट 

एक्सपर्ट बोले- 2200 रुपये तक जा सकते हैं कंपनी के शेयर 
स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के ओवरसीज बिजनेस में बढ़ोतरी की कयासबाजी के बीच कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों का 2040 रुपये के करीब मजबूत सपोर्ट है और शॉर्ट टर्म में कंपनी के शेयर 2200 रुपये के स्तर पर पहुंच सकते हैं। बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने अप्रैल-जून 2022 तिमाही के दौरान इस ऑटो स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में ऐड किया था। एस्कॉर्ट्स कुबोटा के जून 2022 क्वॉर्टर के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी के 18,30,388 शेयर या 1.39 पर्सेंट हिस्सेदारी थी। दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया है। 

यह भी पढ़ें- 65 रुपये से बढ़कर ₹365 का हुआ यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- अब ₹650 पर जा सकता है भाव, खरीद लो

RELATED ARTICLES

Most Popular