ऐप पर पढ़ें
छोटकू शेयर इंटेग्रा एसेंशिया में रॉकेट सी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 18 पर्सेंट की तेजी के साथ 8.74 रुपये पर पहुंच गए हैं। इंटेग्रा एसेंशिया (Integra Essentia) के शेयरों में यह तेज उछाल बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट के ऐलान के बाद आई है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 11 जनवरी 2024 फिक्स की है। कंपनी अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, हर शेयर पर कंपनी 1 बोनस शेयर दे रही है। सरकारी बीमा कंपनी LIC ने इंटेग्रा एसेंशिया पर बड़ा दांव लगाया है।
33 पैसे से 8 रुपये के पार पहुंचे शेयर, 2500% की तेजी
इंटेग्रा एसेंशिया (Integra Essentia) के शेयर 27 नवंबर 2020 को 33 पैसे पर थे। कंपनी के शेयर 2 जनवरी 2024 को 8.74 रुपये पर पहुंच गए हैं। इंटेग्रा एसेंशिया के शेयरों में पिछले 3 साल में 2500 पर्सेंट का उछाल आया है। वहीं, पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 500 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 3 जनवरी 2022 को 1.45 रुपये पर थे, जो कि अब 8.74 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट का उछाल आया है। इंटेग्रा एसेंशिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 8.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 5.10 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 54 रुपये शेयर का दाम, अभी से ₹65 का फायदा, दांव लगाने का आखिरी मौका
LIC ने खरीदे हैं 48 लाख से ज्यादा शेयर
सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने इंटेग्रा एसेंशिया (Integra Essentia) के 48,59,916 शेयर खरीदे हैं। कंपनी में LIC की हिस्सेदारी 1.06 पर्सेंट है। इंटेग्रा एसेंशिया अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। कंपनी एग्रो प्रॉडक्ट्स, टेक्सटाइल्स एंड गारमेंट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी के बिजनेस में है। कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए मैटीरियल, प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें- सरकारी कंपनी को मिला 806 करोड़ रुपये का GST नोटिस, शेयर 1% लुढ़के