HomeShare Market3:1 बोनस शेयर, 1900% का रिटर्न, इस IPO वाले निवेशकों के बन...

3:1 बोनस शेयर, 1900% का रिटर्न, इस IPO वाले निवेशकों के बन गए ₹25 लाख

ऐप पर पढ़ें

EKI Energy Services: शेयर बाजार में कई ऐसे SME IPO हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक SME आईपीओ EKI Energy Services का है। इस आईपीओ ने निवेशकों को दो साल में 1900 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी ने 3:1 रेश्यो से बोनस शेयर भी दिए हैं।  

इस कंपनी को अप्रैल 2021 में बीएसई एसएमई एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया था और पिछले दो वर्षों में यह 1,150 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हालांकि, अगर हम जुलाई 2022 में एसएमई स्टॉक द्वारा घोषित 3: 1 बोनस शेयरों को देखें तो यह रिटर्न 1900 प्रतिशत से अधिक है।

क्या था इश्यू प्राइस: इस आईपीओ को ₹100 से ₹102 प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड पर लॉन्च किया गया था। आईपीओ के लॉट साइज में 1200 शेयर शामिल थे। अगर किसी निवेशक ने आईपीओ पर दांव लगाया है और अब तक होल्ड कर रखा है तो उसे 3:1 बोनस शेयर का लाभ भी मिलता। इसका मतलब है कि प्रत्येक शेयर के लिए 3 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलते। 

इस हिसाब से ईकेआई एनर्जी सर्विसेज में दांव लगाने वाले निवेशकों के शेयरों की संख्या 1200 से बढ़कर 4800 (1200 x 4) हो गई होगी। 4800 शेयरों के हिसाब से ईकेआई एनर्जी सर्विसेज में निवेशक की रकम करीब 25 लाख रुपये हो गई है। बता दें कि आईपीओ वाले निवेशक की निवेश रकम ₹1,22,400 थी। इस हिसाब से निवेश का कुल मूल्य बढ़कर ₹24,61,200 बनता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular