ऐप पर पढ़ें
31 अक्टूबर से Mish Designs IPO पर दांव लगा पाएंगे। कंपनी के आईपीओ का साइज 9.76 करोड़ रुपये का है। वहीं, इस आईपीओ के जरिए कंपनी 8 लाख शेयर जारी करेगी। Mish Designs IPO का प्राइस बैंड 122 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बता दें, कंपनी ग्रे मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
1 शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
कब तक दांव लगा पाएंगे निवेशक
Mish Designs IPO निवेशकों के लिए 2 नवंबर 2023 तक ओपन रहेगा। कंपनी की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 7 नवंबर 2023 को किया जाएगा। Mish Designs IPO का लॉट साइज 1000 शेयरों का तय किया गया है। जिस वजह से किसी भी निवेशक को कम से कम 1,20,000 रुपये का निवेश करना होगा। बता दें, कोई भी रिटेल निवेशक अधिक से अधिक एक ही लॉट पर दांव लगा सकता है।
हर शेयर पर 120 रुपये का फायदा, कल से ओपन होगा आईपीओ, ग्रे मार्केट में कंपनी का दबदबा
ग्रे मार्केट में कंपनी का जलवा
Mish Designs IPO पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टॉप शेयर ब्रोकर की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी रविवार को Mish Designs IPO ग्रे मार्केट में 50 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध था। इस हिसाब से कंपनी की लिस्टिंग 172 रुपये के आस-पास हो सकती है। यानी निवेशकों को 40.98 प्रतिशत का फायदा हो सकता है।
Mish Designs IPO के प्रमोटर्स कुशल गोयनका और सजन भारतीय हैं। कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 95.75 प्रतिशत है। जोकि आईपीओ के बाद घटकर 68.35 प्रतिशत हो जाएगी।