HomeShare Market3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मिला काम, कंपनी के शेयरों में...

3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मिला काम, कंपनी के शेयरों में आई तूफानी तेजी

ऐप पर पढ़ें

सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (KPIL) के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर 11 पर्सेंट की तेजी के सात 729.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स के शेयरों का यह नया हाई लेवल है। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स (Kalpataru Projects) के शेयरों में यह तेजी नए ऑर्डर्स मिलने की वजह से आई है। कंपनी के ज्वाइंट वेंचर्स और इसकी इंटरनेशनल सहायक इकाइयों को 3244 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। 

कंपनी के पास अब 17685 करोड़ रुपये के ऑर्डर
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजमेंट का कहना है कि इन नए ऑर्डर्स के साथ ही चालू वित्त वर्ष 2024 में कंपनी के पास अब 17685 करोड़ रुपये के ऑर्डर हो गए हैं। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्रीज बिजनेस में उसे एक नामी डिवेलपर से दक्षिण भारत में एक बड़े साइज के रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन का काम मिला है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा डिजाइन एंड बिल्ड कॉन्ट्रैक्ट है। इसके अलावा, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को एक अंडरग्राउंड मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

यह भी पढ़ें- 63 पैसे से 60 रुपये के पार पहुंचा मल्टीबैगर, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

7500% चढ़ गए कंपनी के शेयर
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (KPIL) के शेयर पिछले 20 साल में 7570 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 26 दिसंबर 2003 को 9.36 रुपये पर थे। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स के शेयर 29 दिसंबर 2023 को 729.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 480.20 रुपये है। पिछले 6 महीने में कल्पतरु प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 35 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 30 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। 

यह भी पढ़ें- लिस्टिंग के साथ ही शेयरों को बेचने की होड़, लगा लोअर सर्किट, ₹68 भाव

RELATED ARTICLES

Most Popular