HomeShare Market300% से ज्यादा चढ़ गया यह मल्टीबैगर शेयर, 1 लाख के हुए...

300% से ज्यादा चढ़ गया यह मल्टीबैगर शेयर, 1 लाख के हुए अब 5 लाख रुपये

एक ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी ने पिछले एक साल से कम में ही जबरदस्त रिटर्न दिया है। यह कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners) है। कंपनी के शेयरों ने एक साल से कम में 330 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दिया है। इस अवधि में कंपनी के शेयर 85 रुपये से बढ़कर 425.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों ने गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अपना 52 हफ्ते का हाई लेवल बनाया।   

1 लाख रुपये के बन गए 5 लाख रुपये
ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 20 अप्रैल 2021 को 85.58 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर 7 अप्रैल 2022 को बीएसई में 425.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 330 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बने रहने दिया होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 4.97 लाख रुपये होता।  

यह भी पढ़ें- Godrej को तगड़ी सेल्स की उम्मीद, अचानक बढ़ गई कंपनी के शेयर की खरीदारी

संबंधित खबरें

पिछले 5 दिन में 22% से अधिक का रिटर्न
ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में पिछले 5 दिन में 22 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। 1 अप्रैल 2022 को बीएसई में कंपनी के शेयर 348.50 रुपये के स्तर पर थे। 7 अप्रैल 2022 को कंपनी के शेयर 425.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक महीने में 55 फीसदी के अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 58.73 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर साल की शुरुआत में 3 जनवरी को 268.10 रुपये के स्तर पर थे, जो कि अब 425.55 रुपये पर पहुंच गए हैं।   

यह भी पढ़ें- MTNL के विलय पर सरकार ने बताई ऐसी बात, शेयर खरीदने के लिए लग गई होड़
 

RELATED ARTICLES

Most Popular