HomeShare Market300 रुपये तक जा सकता है यह मल्टीबैगर स्टॉक, 2-3 महीने में...

300 रुपये तक जा सकता है यह मल्टीबैगर स्टॉक, 2-3 महीने में मिल सकता है तगड़ा रिटर्न

ला टिम मेटल (La Tim Metal) साल 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक्स में से एक रहा है। यह शेयर साल 2022 के मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में भी हो सकता है। ला टिम मेटल के शेयर इस साल 95 रुपये के स्तर से अब 180 रुपये पर पहुंच गए हैं। मेटल स्टॉक ने इस साल अब तक करीब 90 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दिया है। चार्ट पैटर्न पर इस स्मॉल-कैप मेटल स्टॉक ने 155 रुपये के ऊपर ब्रेकआउट दिया है और कंपनी के शेयर अगले 2-3 महीने में 300 रुपये तक जा सकते हैं। यह बात स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स ने कही है। 

एक्सपर्ट की सलाह- खरीद सकते हैं कंपनी के शेयर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि मेटल प्राइसेज की बढ़ती कीमतें और कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट शॉर्ट टर्म में ला टिम मेटल (La Tim Metal) के शेयरों में आने वाली प्राइस रैली को सपोर्ट करेंगी। एक्सपर्ट, इस मल्टीबैगर स्टॉक को निवेशकों से अपने पोर्टफोलियो में ऐड करने को कह रहे हैं। च्वॉइस ब्रोकिंग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बागड़िया का कहना है, ‘ला टिम मेटल के शेयरों ने 155 रुपये के ऊपर ब्रेकआउट दिया है और यह स्मॉल कैप सेगमेंट में साल 2022 के लिए बुलिश मल्टीबैगर स्टॉक्स में से एक है। इस मेटल स्टॉक को खरीदना शुरू किया जा सकता है। इस स्टॉक का इमीडिएट शॉर्ट टर्म टारगेट 200-225 रुपये का है। स्टॉक में 160 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखें।’

यह भी पढ़ें- राकेश झुनझुनवाला के पास हैं इस कंपनी के शेयर, आ सकती है 20% से ज्यादा की तेजी

2-3 महीने में 300 रुपये पर पहुंच सकता है शेयर
IIFL सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता का कहना है, ‘ला टिम मेटल एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड बुलिश मोमेंटम में है। वीकली चार्ट पर हमने अच्छे वॉल्यूम्स के साथ कप एंड हैंडल ब्रेकआउट नोटिस किया है। फिलहाल यह शेयर 180 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है और इसमें अच्छी तेजी आने की संभावनाएं हैं।’ उन्होंने बताया कि कंपनी के स्टॉक को 150 और 107 रुपये के लेवल पर मजबूत सपोर्ट है। इनवेस्टर्स इस स्टॉक को 230-260 रुपये के टारगेट के लिए खरीद सकते हैं। अगर यह मल्टीबैगर स्टॉक 260 रुपये के ऊपर जाता है तो अगले 2-3 महीने में यह 300 रुपये के लेवल तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- झटके के बावजूद अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर की बढ़ी खरीदारी, चौंका रहा परफॉर्मेंस

RELATED ARTICLES

Most Popular